Big announcement by the team's opener batsman after Mumbai's defeat, refused to play T20 World Cup 2024

T20 World Cup 2024: 1 जून से शुरु होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में अपनी जगह बनाने के लिए इन दिनों आईपीएल 2024 में कई खिलाड़ी खेल रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि उनकी टीम की ओर से उन्हें खेलने का मौका मिल सकता है। लेकिन इन्हीं सब चीजों के बीच एक स्टार क्रिकेट ने अचानक ही टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) खेलने से इनकार कर दिया है।

उस खिलाड़ी ने यह फैसला बीते रात (22 अप्रैल) मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच हुए मुकाबले के बाद लिया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर सारा माजरा क्या है और वह खिलाड़ी कौन है, जिसने अचानक टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) खेलने से इनकार कर दिया है।

Advertisment
Advertisment

एमआई बनाम आरआर मुकाबले के बाद इस खिलाड़ी ने लिया बड़ा फैसला

Big announcement by the team's opener batsman after Mumbai's defeat, refused to play T20 World Cup 2024

दरअसल, आईपीएल 2024 (IPL 2024) में बीते रात मुंबई और राजस्थान की टीमें आमने-सामने थीं, जिसमें राजस्थान को 9 विकटों से जीत हासिल हुई थी। इस जीत से आरआर के सभी खिलाड़ी काफी खुश दिखाई दिए। लेकिन तभी अचानक वेस्टइंडीज (West Indies Team) के स्टार ऑल राउंडर सुनील नरेन (Sunil Narine) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए ऐलान कर दिया कि वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) नहीं खेलना चाहते हैं।

सुनील नरेन ने किया T20 World Cup 2024 में नहीं खेलने का फैसला

बता दें कि सुनील नरेन इस आईपीएल सीजन केकेआर की तरह से खेल रहे हैं और अब तक उन्होंने बतौर ओपनर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इस वजह से तमाम फैंस और खुद वेस्टइंडीज टीम के कप्तान रोवमन पॉवेल उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) खेलने के लिए मना रहे हैं।

लेकिन उन्होंने इससे साफ इनकार कर दिया है। नरेन ने पोस्ट के जरिए बताया है कि वह सभी खिलाड़ियों के साथ हैं और उनका सपोर्ट करते रहेंगे। मगर जो मेहनत उन्होंने (वेस्टइंडीज के मौजूदा खिलाड़ी) की है उसका फल उन्हें ही मिलना चाहिए। मालूम हो कि नरेन ने बीते साल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था।

Advertisment
Advertisment

आईपीएल 2024 में सुनील नरेन का प्रदर्शन

इस सीजन सुनील नरेन ने अब तक 7 मैचों में 40.86 की औसत और 176.54 के स्ट्राइक रेट से 286 रन बनाए हैं, जिसमें 1 अर्धशतक के साथ 1 शतक भी शामिल है। वहीं इस दौरान उन्होंने 7.10 की इकोनॉमी से रन देकर 9 विकेट भी लिया है। बताते चलें कि नरेन ने साल 2019 में वेस्टइंडीज के लिए आखिरी बार खेला था।

यह भी पढ़ें: BGMI: A6 Royale Pass की हुई धमाकेदार एंट्री, जानिए कीमत, रिवॉर्ड्स और खरीदने की आसान प्रक्रिया