big blow for this franchise as their destructive opener ruled out of IPL 2024

IPL 2024: आगामी इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देने का कार्य किया जा रहा है। इसका आगाज होने में अब महज कुछ ही हफ्ते शेष रह गए हैं। आईपीएल 2024 (IPL 2024) से पहले कोई भी टीम जरा भी कसर नहीं छोड़ना चाह रही है। पिछली बार चेन्नई सुपर किंग्स ने खिताब जीता था। ऐसे में देखना होगा इस बार कौन सी टीम बाजी मारने में कामयाब होती है। इसी बीच आगामी टूर्नामेंट से पहले एक फ्रेंचाइजी का धाकड़ ओपनर बाहर हो गया है। आइए विस्तार से उसके बारे में जानते हैं।

IPL 2024 से पहले इस टीम को लगा करारा झटका

IPL 2024
IPL 2024

पिछले महीने आईपीएल 2024 (IPL 2024) के पहले हाफ के कार्यक्रमों की घोषणा कर दी गई। 23 मार्च को इसकी धमाकेदार शुरुआत होने जा रही है। पहले मुकाबले में गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का आमना-सामना होने वाला है। चेन्नई के एम चिदंबरम यानि चेपॉक के मैदान पर यह मैच आयोजित किया जाएगा। हालांकि टूर्नामेंट से ठीक पहले कोलकाता नाईट राइडर्स की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनकी टीम का धाकड़ सलामी बल्लेबाज आगामी संस्करण से बाहर हो गया है।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़ें: ‘अगले साल वो..’, IPL 2025 में मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ इस टीम के कैप्टन होंगे रोहित शर्मा, कोहली के दुश्मन ने किया खुलासा

रिप्लेसमेंट के तौर पर इस खिलाड़ी को किया शामिल

कोलकाता नाईट राइडर्स यानि केकेआर की मुश्किलें आईपीएल 2024 (IPL 2024) से पहले बढ़ गई हैं। दरअसल उनकी टीम के धाकड़ ओपनर जेसन रॉय ने टूर्नामेंट शुरु होने से कुछ ही हफ्तों पहले अपना नाम वापस ले लिया है। बता दें कि ऐसा यह इंग्लैंड का क्रिकेटर पहले भी कर चुके हैं। उनके जाने के बाद इस फ्रेंचाइजी ने इंग्लैंड के ही दूसरे धुरंधर क्रिकेटर फिल सॉल्ट को अपने खेमे का हिस्सा बनाया है। बता दें कि यह विकेटकीपर बल्लेबाज पिछले साल हुए मिनी ऑक्शन में अनसोल्ड गया था।

IPL 2024 में अच्छा प्रदर्शन करने को बेताब होगी

केकेआर के लिए पिछला सीजन अच्छा नहीं गुजरा। वह प्लेऑफ में जगह बना पाने में नाकाम रही थी। श्रेयस अय्यर चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। उनके बाद नितीश राणा ने कप्तानी का दायित्व संभाला था। इस सीजन में अय्यर उपलब्ध होंगे। वहीं आईपीएल 2024 (IPL 2024) में पूर्व केकेआर के खिलाड़ी गौतम गंभीर भी इस खेमे का हिस्सा होंगे। उन्हें इस टीम ने एक बार फिर मेंटर बनाया है।

 

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़ें: शुभमन गिल बने कप्तान, ईशान-अय्यर की हुई वापसी, जिम्बाब्वे के खिलाड़ी 15 सदस्यीय टीम इंडिया घोषित