केएल राहुल (KL Rahul): आईपीएल 2024 (2024) अब धीरे-धीरे समाप्ती की ओर बढ़ रहा है। आईपीएल के लीग मैच 19 मई तक खत्म हो जाएंगे। जबकि प्लेऑफ 21 मई से खेले जाने हैं और आईपीएल 2024 का फाइनल मैच 26 मई को खेला जाएगा। बता दें कि, आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) और टीम के मालिक संजीव गोयनका के बीच विवाद देखने को मिला है।
क्योंकि, लखनऊ के खिलाफ केएल राहुल ने काफी धीमी पारी खेली थी। जिसके चलते टीम मालिक केएल राहुल पर गुस्सा करते दिखे। वहीं, इन सभी विवाद के बीच एक बड़ी खबर आ रही है कि, केएल राहुल अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टीम में शामिल होने जा रहे हैं।
KL Rahul हो सकते हैं आरसीबी में शामिल

लखनऊ सुपर जायंट्स टीम की कप्तानी केएल राहुल साल 2022 से कर रहे हैं और उनकी कप्तानी में दोनों बार टीम प्लेऑफ में पहुंची थी। लेकिन इस सीजन टीम का प्लेऑफ में जाना मुश्किल नजर आ रहा है। जिसके चलते टीम के मालिक ने अपने कप्तान के साथ बुरा बर्ताव किया था।
जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जबकि इन सभी विवादों के बीच मीडिया रिपोर्ट्स का मानना है कि, अगले सीजन यानी आईपीएल 2025 में केएल राहुल अपनी पुरानी टीम आरसीबी में शामिल हो सकते हैं और कोहली के साथ दोबारा खेलते दिख सकते हैं।
आईपीएल 2016 में बनाया था केएल राहुल ने अपना नाम
स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल का डेब्यू आईपीएल 2013 में आरसीबी टीम की तरफ से ही हुआ था। लेकिन इसके बाद राहुल हैदराबाद टीम के साथ जुड़ गए थे। लेकिन केएल राहुल को दोबारा आरसीबी ने अपनी टीम में साल 2016 में शामिल किया।
इस सीजन केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की और आईपीएल में अपना बड़ा नाम बनाया। केएल राहुल ने आरसीबी टीम की तरफ से साल 2016 में 14 मैचों में 44 की औसत और 146 की स्ट्राइक रेट से 397 रन बनाए। जबकि इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक भी लगाए।
केएल राहुल को आरसीबी बना सकती है कप्तान
आईपीएल 2024 में आरसीबी टीम की कप्तानी फाफ डु प्लेसिस कर रहे हैं। लेकिन आरसीबी फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। क्योंकि, आईपीएल 2025 में आरसीबी केएल राहुल को अपनी टीम में शामिल कर उन्हें कप्तानी बना सकती है। जबकि केएल राहुल ने भी कई इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि, वह आरसीबी टीम में शामिल होना चाहते हैं।
Also Read: IPL 2024 के बीच गुजरात ने किया बड़ा बदलाव, प्लेऑफ से पहले एक घातक गेंदबाज को किया शामिल