Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

इंग्लैंड की जीत के बाद WTC पॉइंट्स टेबल पर बड़ा उलटफेर, अब टीम इंडिया के साथ इस दुश्मन देश का होगा फाइनल

इंग्लैंड की जीत के बाद WTC पॉइंट्स टेबल पर बड़ा उलटफेर, अब टीम इंडिया के साथ इस दुश्मन देश का होगा फाइनल 1

टीम इंडिया (Team India): इंग्लैंड और वेस्टइंडीज (ENG vs WI) के बीच खेले जा रहे 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। जिसके चलते टीम ने एक पारी और 114 रनों से जीत हासिल की। टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लॉर्ड्स के मैदान पर खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज पहली पारी में 121 रन ही बना पाई।

जबकि इंग्लैंड ने पहली पारी में 371 रन बनाए। जबकि वेस्टइंडीज दूसरी पारी में भी 136 रन ही बना पाई और मुकाबला हार गई। इंग्लैंड की जीत के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल पर उलटफेर हुआ है। वहीं, अब टीम इंडिया (Team India) और इस टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला जा सकता है।

इंग्लैंड ने जीता मुकाबला मुकाबला

इंग्लैंड की जीत के बाद WTC पॉइंट्स टेबल पर बड़ा उलटफेर, अब टीम इंडिया के साथ इस दुश्मन देश का होगा फाइनल 2

वेस्टइंडीज टीम अभी इंग्लैंड के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पहला टेस्ट मुकाबला महज 7 सत्र में ही समाप्त हो गया है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके चलते वेस्टइंडीज टीम पहली पारी में 121 रनों पर ही सिमट गई।

पहली पारी में अपना पहला टेस्ट मुकाबला खेल रहे गस एटकिंसन ने 7 विकेट झटके। जबकि इंग्लैंड पहली पारी में 10 विकेट के नुकसान पर 371 रन बनाने में सफल रही। पहली पारी में बिछड़ने के बाद दूसरी पारी में भी वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी फ्लॉप रही है और टीम 136 रनों पर ही सिमट गई। जिसके चलते इंग्लैंड ने यह मुकाबला पारी और 114 रनों से जीता।

इंग्लैंड है अभी 9वें स्थान पर

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के पॉइंट्स टेबल पर इंग्लैंड वेस्टइंडीज मुकाबले से पहले 9वें स्थान पर थी। हालांकि, वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली शानदार जीत के बाद भी अभी इंग्लैंड 9वें स्थान पर ही है। जिसके चलते टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया को फायदा हुआ है। क्योंकि, वेस्टइंडीज 6वें स्थान पर थी और टीम यह मुकाबला जीतती थी पॉइंट्स टेबल पर ऊपर चली जाती। लेकिन इंग्लैंड की जीत के बाद वेस्टइंडीज अभी भी 6वें स्थान पर ही है।

Team India का ऑस्ट्रेलिया के साथ हो सकता है फाइनल

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का फाइनल मुकाबला लॉर्ड्स के मैदान पर जून 2025 में खेला जाना है। अभी पॉइंट्स टेबल पर टीम इंडिया (Team India) पहले स्थान पर है। जबकि दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया टीम है। टीम इंडिया ने अबतक खेले गए 9 मैचों में 6 जीत हासिल की है।

जबकि ऑस्ट्रेलिया टीम 12 मैचों में 8 जीत हासिल की है। पॉइंट्स टेबल को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि, इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच ही फाइनल मुकाबला खेला जा सकता है। बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 के फाइनल में टीम इंडिया को हराकर खिताब जीता था।

यहां देखें पॉइंट्स टेबल:

इंग्लैंड की जीत के बाद WTC पॉइंट्स टेबल पर बड़ा उलटफेर, अब टीम इंडिया के साथ इस दुश्मन देश का होगा फाइनल 3

Also Read: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया घोषित!, डेविड वॉर्नर का छोटा भाई कैप्टन, रोहित-कोहली बाहर

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!