Both captains Rishabh Pant and David Warner got injured, now this player of Delhi Capitals will be the new captain in IPL 2024.

 IPL 2024 मार्च 22 से शुरू होने जा रहा है। सभी टीमों ने अपने कप्तान की घोषणा कर दी है, लेकिन दिल्ली अभी अपने कप्तान को लेकर परेशान है। हालांकि, ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को टीम को कप्तान बनाया गया है, लेकिन वह मैच खेल पाएंगे या नहीं अभी इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। कार दुर्घटना के दौरान पंत गंभीर रुप से घायल हो गए थे। वह 2022 से ही क्रिकेट से दूर हैं।

वहीं पिछले साल DC की कप्तानी करने वाले डेविड वार्नर (David Warner) भी ILT20 के दौरान चोटिल हो गए थे। हालांकि वह फिट होकर ऑस्ट्रेलिया के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रहे हैं, लेकिन पिछले साल के प्रदर्शन और फिटनेस को ध्यान में रखकर इन्हें कप्तान नहीं बनाया जा सकता है। DC इन दोनों खिलाड़ियों की जगह पर किसी दूसरे खिलाड़ी को कप्तान बना सकता है।

Advertisment
Advertisment

मिशेल मार्श हो सकते हैं DC के कप्तान

ऋषभ पंत और डेविड वॉर्नर दोनों कप्तान हुए चोटिल, अब IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स का ये खिलाड़ी होगा नया कप्तान 1

मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम की कप्तानी कर रहे मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) को DC पंत और वार्नर की जगह पर कप्तानी सौंप सकती है। मार्श के पास अंतर्राष्ट्रीय लेवल की कप्तानी का अनुभव है। वहीं टीम के हेड कोच ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग हैं। मार्श भी ऑस्ट्रेलिया के हैं।

अगर ऐसे में पंत और वार्नर कप्तानी के लिए उपलब्ध नहीं होंगे तब मिशेल मार्श को कप्तानी सौंपी जा सकती है। मार्श लगातार रैगुलर कप्तान कप्तान पैट कमिंस की अनुपस्थिति में टी20 टीम की कप्तानी करते रहे हैं। मार्श  अफ्रीका, वेस्टइंडीज औऱ न्यूजीलैंड की टीम के विरुद्द कप्तानी कर चुके हैं।

मार्श का IPL में प्रदर्शऩ

मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) 2010 से  IPL में खेल रहे हैं। मार्श ने अबतक 38 मैच में 605 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 20 और स्ट्राइक रेट 120 के आस पास रहा है।IPL में मार्श के बल्ले से अबतक 3 अर्धशतक निकला है। उनका सर्वाधिक स्कोर IPL  में 89 का रहा है।

Advertisment
Advertisment

पिछला सीजन रहा था खराब

IPL 2023 का सीजन DC के लिए काफी खराब रहा था। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की अनुपस्थिति में डेविड वार्नर (David Warner) टीम की कप्तानी कर रहे थे। 2016 में अपनी कप्तानी से SRH को विजेता बनाने वाले वार्नर का DC  के लिए प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। वार्नर कप्तानी के साथ अपनी बैटिंग से भी  DC  के फैंस को निराश किया था।

2023  में DC 14 मैच में सिर्फ पांच जीत हासिल करके नौंवे पायदान पर रहा था। दसवें नंबर पर SRH रही थी। वहीं वार्नर की बल्लेबाजी की बात करें तो पिछला सीजन उन्होंने 14  मैच में  516 रन बनाए थे 131 की स्ट्राइक रेट से । उऩका व्यक्तिगत सर्वोच्च स्कोर 86 का रहा था।

 यह भी पढ़ेंः अगर अपने बाकी सभी मैच जीतेगी इंग्लैंड, तब भी नहीं कर पाएगी WTC फाइनल में क्वालीफाई, दिलचस्प हैं वजह