Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

श्रीलंका दौरे के शेड्यूल में हुआ बदलाव, अब ये 15 खिलाड़ी केएल राहुल की अगुवाई में टीम इंडिया के लिए भरेंगे उड़ान

KL Rahul

KL Rahul: जिम्बाब्वे दौरा खत्म होते ही टीम इंडिया इस साल के दूसरे विदेशी दौरे पर जाएगी। दरअसल हम बात श्रीलंका दौरे की कर रहे हैं। दोनों टीमें तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलने एक दूसरे के विरुद्ध उतरेगी। इससे पहले साल 2023 में इन दोनों के बीच द्विपक्षीय सीरीज खेली गई थी।

बता दें कि आगामी श्रृंखला के कार्यक्रमों में बीसीसीआई ने बड़ा बदलाव किया है। साथ ही विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 15 सितारों से सजा स्क्वॉड भी जारी कर दिया गया है। आइए देखें किन प्लेयर्स को बड़ा मौका दिया गया है।

बीसीसीआई ने श्रीलंका के खिलाफ शेड्यूल में किया बदलाव

BCCI

भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच होने वाली द्विपक्षीय सीरीज के लिए दोनों टीमों के फैंस काफी उत्साहित हैं। बता दें कि पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी, फिर दोनों टीमें तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने उतरेगी। पहले इसकी शुरुआत 26 जुलाई से होनी थी।

वहीं बीते 13 जुलाई को बीसीसीआई (BCCI) ने नया शेड्यूल जारी किया। इसमें कुछ अहम बदलाव किए गए हैं। अब इस दौरे का आगाज 27 जुलाई से हो रहा है। 27 जुलाई को दोनों टीमें पहला टी20 मैच खेलने उतरेगी। वहीं वनडे सीरीज की अगर बात करें तो 2 अगस्त को पहला मैच, 4 अगस्त को दूसरा और 7 अगस्त को तीसरा मैच खेला जाएगा।

यहां देखें ट्वीट:

KL Rahul कर सकते हैं टीम इंडिया की कप्तानी

श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज में केएल राहुल (KL Rahul) टीम की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं। बता दें कि आखिरी बार वह पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के साथ हुए तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले दो मुकाबलों में भारत की कप्तानी करते हुए दिखे थे।

वहीं उससे पूर्व भी ये 32 वर्षीय खिलाड़ी इस भूमिका को अदा कर चुके हैं। श्रीलंका के खिलाफ रोहित शर्मा को आराम दिया जाएगा। ऐसे में केएल कप्तानी के सबसे बड़े दावेदार हैं।

इन खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम में मौका

2 अगस्त से टीम इंडिया (Team India) श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने उतरेगी। इस सीरीज में रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रविन्द्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों को आरम दिया जा सकता है। ऐसे में इनके स्थान पर युवा खिलाड़ियों को टीम में मौका दिया जा सकता है।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत का संभावित स्क्वॉड:

शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साईं सुदर्शन, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, आवेश खान, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, खलील अहमद।

 

यह भी पढ़ें: ZIM vs IND: 24 घंटे पहले ही 5वें टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का ऐलान! धोनी का चेला बना बलि का बकरा, तो गिल ने इन 2 को भी निकाला

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!