IPL 2025: IPL 2025 अपने रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। जिसमें टीमें अंक तालिका के शीर्ष में काबिज होने के लिए क़ड़ी मेहनत कर रही हैं। लेकिन IPL 2025 के बीच में कई फ्रेंचाइजी को मुसीबत का सामना करना पड़ा रहा है। दरअसल बीच लीग में 1-2 नहीं बल्कि पूरे 11 खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
अगर उनकी सूची बनाई जाए तो बाहर हुए खिलाड़ियों की भी एक प्लेइंग इलेवन बन सकती है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में उन्हीं 11 खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं।
IPL 2025 से ये खिलाड़ी हुए बाहर हुए
IPL 2025 अब अपना आधा सफर तय कर चुका है। सभी टीमें अपने प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मशक्कत कर रही हैं। लेकिन कुछ टीमें ऐसी हैं जिनके कई खिलाड़ी चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। जिस कारण टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें मुंबई इंडियंस के 2 खिलाड़ी अल्लाह ग़ज़नफ़र और लिज़ाद विलियम्स आईपीएल से बाहर हो गए हैं।
इनके अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स के भी 2 खिलाड़ी मयंक यादव और मोहसिन खान चोटिल चल रहे हैं। अभी मयंक यादव चोटिल चल रहे हैं लेकिन वह टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुआ हैं आने वाले दिनों में वापसी कर सकते हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी हैरी ब्रुक ने आईपीएल से पहले ही टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया था।
कुछ खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट आए सामने
बता दें बाहर हुए खिलाड़ियों में कुछ खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट भी सामने आ गए हैं। जिनमें पहला नाम सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का है वह भी चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह टीम में आयुष म्हात्रे की एंट्री हो गई है।
इनके अलावा अल्लाह ग़ज़नफ़र और लिज़ाद विलियम्स की जगह टीम में क्रमशः मुजीब-उर-रहमान और कॉर्बिन बॉश को शामिल किया गया है। वहीं उरमान मलिक की जगह चेतन सकारिया को मोशीन खान की जगह शार्दुल ठाकुर को, ब्रायडन कार्से की जगह वियान मुल्डर और अंत में एजम जम्पा की जगह स्मरण रविचंद्रन को शामिल किया गया है।
ये 11 खिलाड़ी हुए चोटिल
अल्लाह ग़ज़नफ़र (MI), लिज़ाद विलियम्स (MI), हैरी ब्रूक (DC), उमरान मलिक(KKR), मयंक यादव (LSG), मोहसिन खान (LSG), ब्रायडन कारसे (SRH), ऋतुराज गायकवाड़ (CSK), ग्लेन फिलिप्स (GT), एडम ज़म्पा (SRH), लॉकी फर्ग्यूसन (PBKS)।
यह भी पढ़ें: मां का हो गया देहांत, अर्जुन तेंदुलकर के छलके आंसू, सोशल मीडिया में बयां किया अपना दर्द