Glenn Maxwell

Glenn Maxwell: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) को दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने अपनी खतरनाक पारियों में ऑस्ट्रेलिया को कई सारे मैच जिताए हैं। ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) मैदान के चारों तरफ शॉट्स खेलते हैं और अपना दिन होने पर किसी भी गेंदबाजी क्रम की बखिया उधेड़ने का दम रखते हैं।

Glenn Maxwell के जब की थी अफगानिस्तान की पिटाई

glenn maxwell world cup (7)

Advertisment
Advertisment

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल की एक पारी को क्रिकेट के इतिहास की सर्वश्रेष्ठ पारियों में याद किया जाता है। यह पारी उन्होंने वनडे विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली थी। इस पारी में ग्लेन मैक्सवेल नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने उतरे थे और दोहरा शतक जड़ दिया था। नंबर 6 पर वनडे क्रिकेट में बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक जड़ना आज भी विश्व रिकॉर्ड है। मैक्सवेल इस मैच में 128 गेंदों पर 201 रन बनाए थे।

बाउंड्री काउंट के आधार पर 31 गेंदों में बनाए थे 144 रन

मैक्सवेल ने इस मैच में 31 बाउंड्री लगाई थी, इसमें उन्होंने 10 छक्के और 21 चौके जड़े थे। ऐसे में देखा जाए तो उन्होंने 31 गेंदों का सामना करते हुए ही 144 रन बना दिए थे। इस पारी के दम पर ग्लेन मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से मैच में जीत दिलाई थी। इस दौरान कप्तान कमिंस ने मैक्सवेल का साथ दिया था। इस पारी के बाद ग्लेन मैक्सवेल का कद सफेद गेंद के सबसे बड़े धुंरधरों के साथ लिखा जाने लगा।

ऑस्ट्रेलिया ने जीत था विश्व कप

वनडे विश्व कप में मैक्सवेल के द्वारा खेली गई इस पारी की बदौलत ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वनडे विश्व का खिताबी जीत हासिल की थी। अफगानिस्तान के खिलाफ इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए मुकाबला करो या मरो जैसा था। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया को मैक्सवेल ने शानदार जीत दिलाई थी। इस विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने फाइनल में भारतीय टीम को हारकर ट्रॉफी जीती थी।

यह भी पढ़ें: ईशान-पृथ्वी से भी ज्यादा बदकिस्मत है खिलाड़ी, दलीप ट्रॉफी के बाद ईरानी कप में भी जड़ा शतक, फिर भी मौका देने को तैयार नहीं गंभीर

Advertisment
Advertisment