रोहित शर्मा के बाद तिलक वर्मा ने भी दिया मुंबई इंडियंस को झटका, हार्दिक के कारण फ्रेंचाइजी छोड़ने का किया ऐलान 1

रोहित शर्मा (Rohit Sharma): आईपीएल 2024 (IPL 2024) में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा था। जिसके चलते अब मुंबई इंडियंस टीम से कई खिलाड़ी बाहर हो सकते हैं। आईपीएल 2025 (IPL 2025) से पहले मेगा ऑक्शन भी होना है। जिसके चलते भी टीम से कई खिलाड़ियों को रिलीज किया जा सकता है।

जबकि 5 बार की चैंपियंस टीम से कई खिलाड़ी अपना नाम वापस ले सकते हैं और मेगा ऑक्शन में उनके ऊपर बड़ी बोली लग सकती है। आईपीएल 2025 से मुंबई इंडियंस टीम से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) नहीं खेल सकते हैं। जबकि अब तिलक वर्मा (Tilak Varma) भी मुंबई टीम का साथ छोड़ सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

Rohit Sharma छोड़ सकते हैं साथ

रोहित शर्मा के बाद तिलक वर्मा ने भी दिया मुंबई इंडियंस को झटका, हार्दिक के कारण फ्रेंचाइजी छोड़ने का किया ऐलान 2

आईपीएल की शुरुआत साल 2008 से हुई थी और पहले 3 सीजन रोहित डेक्कन चार्जेर्स टीम की तरफ से खेले थे। लेकिन साल 2011 से रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस टीम में शामिल हो गए। जिसके बाद उन्हें 2013 में टीम का कप्तान बना दिया गया।

रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती। हालांकि, आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा से कप्तानी छीन ली गई और हार्दिक पांड्या को सौंपी गई। जिसके बाद अब आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं और किसी और टीम की तरफ से खेल सकते हैं।

तिलक वर्मा भी छोड़ सकते हैं टीम

आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या के कप्तान बनने के बाद से मुंबई इंडियंस टीम में कई विवाद सामने आए थे। जिसके चलते टीम का प्रदर्शन भी बहुत ही खराब रहा था और टीम पॉइंट्स टेबल पर सबसे निचले पायदान पर रही थी।

Advertisment
Advertisment

जबकि अब खबर आ रही है कि, स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा भी मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं। क्योंकि, ऐसा माना जा रहा है कि, आईपीएल 2024 में तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या के बीच किसी बात को लेकर झड़प हुई थी। जिसके चलते अब तिलक वर्मा भी टीम का साथ छोड़ सकते हैं।

सूर्या भी छोड़ सकते हैं साथ

बता दें कि, आईपीएल 2025 से मुंबई इंडियंस टीम का साथ टीम के ताबड़तोड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी छोड़ सकते हैं। क्योंकि, ऐसा माना जा रहा है कि, सूर्या भी अब मुंबई इंडियंस टीम का साथ छोड़ने का मन बना चुकें हैं और अब वह आईपीएल 2025 में अपनी पुरानी टीम कोलकाता नाईट राइडर्स टीम के साथ खेल सकते हैं।

Also Read: श्रीलंका के खिलाफ ODI सीरीज से पहले टीम इंडिया में पसरा मातम, पूर्व कोच का अचानक निधन, रोहित-कोहली का रो-रोकर बुरा हाल