Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

क्या 24 साल की उम्र में अर्जुन तेंदुलकर ले रहे संन्यास? जानिए पूरी सच्चाई

arjun tendulkar

Arjun Tendulkar: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के लाडले बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) की उम्र अभी मात्र 24 साल ही है। और उन्होंने अभी ही क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अर्जुन ने दूसरी इंडस्ट्री में कदम रखने वाले हैं। तो आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है। और किस वजह से मात्र 24 की उम्र में उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है।

Arjun Tendulkar ने किया संन्यास का फैसला!

Arjun Tendulkar decided to retire from cricket at the age of 24, now he is entering this industry

दरअसल, सचिन तेंदुलकर के लाडले बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने साल 2021 में ही घरेलू क्रिकेट में डेब्यू कर लिया था लेकिन उसके बाद से अभी तक उन्हें टीम इंडिया (Team India) में कदम रखने का मौका नहीं मिला है। और सिर्फ इंडियन टीम ही नहीं बल्कि कई ज्यादतर मौकों पर उन्हें आईपीएल में भी प्लेइंग 11 का हिस्सा बनने का मौका नहीं मिलता है। इन्हीं सब चीजों से परेशान होकर उन्होंने क्रिकेट को छोड़ने का फैसला कर लिया है और अब वह मॉडलिंग में अपना लक आजमाना चाहते हैं।

मॉडलिंग में अपना लक आजमाएंगे अर्जुन!

मीडिया रिपोर्ट्स में मिली जानकारी के अनुसार अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने अब क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है और वह मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर उन्होंने इसको लेकर कोई ऐलान नहीं किया है। मगर सोशल मीडिया पर उनकी काफी ऐसी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वह नए लुक में दिखाई दे रहे हैं। और इन्हीं तस्वीरों के बिनाह पर दावा किया जा रहा है कि वह ऐसा फैसला ले सकते हैं। लेकिन इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जिस वजह से कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

अर्जुन तेंदुलकर का क्रिकेट करियर

24 वर्षीय स्टार ऑल राउंडर अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने अब तक 11 फर्स्ट क्लास, 15 लिस्ट ए और 20 टी20 मुकाबले खेले हैं। जिसमें क्रमश: उनके बल्ले से 413, 62 और 98 रन निकले हैं। इसके साथ ही गेंदबाजी में उनके नाम 16 फर्स्ट क्लास, 21 लिस्ट ए और 26 टी20 विकेट दर्ज है। ऐसे में देखना होगा कि इतने शानदार रिकॉर्ड होने के बाद भी उन्हें मौका मिलेगा या नहीं।

यह भी पढ़ें: रणजी ट्रॉफी में मौजूद हैं शुभमन गिल के 3 बेहतरीन रिप्लेसमेंट, लेकिन IPL ब्रांड ना होने की वजह से द्रविड़-अगरकर नहीं देते मौका

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!