Posted inक्रिकेट (Cricket)

RCB vs GT Qualifier 1: धर्मशाला में गुजरात का हुआ बुरा हाल, बेंगलुरु ने 92 रनों से दर्ज की जीत, IPL 2026 के फाइनल में बनाई जगह

RCB vs GT Qualifier 1: धर्मशाला में गुजरात का हुआ बुरा हाल, बेंगलुरु ने 92 रनों से दर्ज की जीत, IPL 2026 के फाइनल में बनाई जगह

RCB vs GT Qualifier 1: धर्मशाला में खेले गए IPL 2026 के क्वालीफायर 1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को 92 रनों से हराकर फाइनल में स्थान पक्का किया। मैच में पहले खेलते हुए बेंगलुरु ने शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन किया और 20 ओवर में 254/5 का स्कोर बनाया, जो आईपीएल प्लेऑफ के इतिहास का सबसे बड़ा टोटल भी है। जवाबी पारी में लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की टीम 19.3 ओवर में 162 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

बेंगलुरु की RCB vs GT Qualifier 1 में खराब शुरुआत, कोहली-पडीक्कल पारी संभालने के बाद आउट

RCB vs GT Qualifier 1: धर्मशाला में गुजरात का हुआ बुरा हाल, बेंगलुरु ने 92 रनों से दर्ज की जीत, IPL 2026 के फाइनल में बनाई जगह

टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया लेकिन बेंगलुरु की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही। 21 के स्कोर पर दूसरे ही ओवर में वेंकटेश अय्यर का विकेट गिर गया, जिन्होंने आउट होने से पहले 7 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 19 रनों की पारी खेली। इसके बाद, विराट कोहली और देवदत्त पडीक्कल की जोड़ी ने मोर्चा संभाला।

इन दोनों ने RCB vs GT Qualifier 1 में दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 38 गेंदों में 72 रनों की साझेदारी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मजबूत स्थिति में ला दिया लेकिन फिर जल्दी ही आउट भी हो गए। कोहली ने 25 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली, जबकि पडीक्कल के बल्ले से 19 गेंदों में 30 रन आए।

पाटीदार-क्रुणाल की साझेदारी से बेंगलुरु की जबरदस्त वापसी

विराट कोहली और देवदत्त पडीक्कल के रूप में दो सेट बल्लेबाजों के विकेट गंवाने के बाद RCB vs GT Qualifier 1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर दबाव आ गया था लेकिन यहां से कप्तान रजत पाटीदार और क्रुणाल पांड्या ने गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों को बैकफुट पर लाने का काम किया। इन दोनों ने अर्धशतकीय साझेदारी की और 47 गेंदों में 95 रन जोड़े। क्रुणाल ने 28 गेंदों में 43 रन बनाए और 189 के स्कोर पर आउट हुए।

शतक से चूके पाटीदार, RCB vs GT Qualifier 1 में बेंगलुरु का स्कोर 250 के पार

क्रुणाल पांड्या के आउट होने के बाद, बेंगलुरु ने टिम डेविड (4) का विकेट गंवाया। इसके बाद, कप्तान रजत पाटीदार की तूफानी बल्लेबाजी देखने को मिली और उन्होंने जितेश शर्मा (15*) के साथ मिलकर आरसीबी के स्कोर को 250 के पार पहुंचा दिया। हालांकि, पाटीदार गेंदों के खत्म होने की वजह से अपना शतक नहीं पूरा कर पाए और 33 गेंदों में 93 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी पारी में पांच चौके और नौ छक्के शामिल रहे। RCB vs GT Qualifier 1 में गुजरात टाइटंस की तरफ से कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट लिए।

RCB vs GT Qualifier 1 में गुजरात की पावरप्ले में आधी टीम आउट

लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस को तीसरे ही ओवर में पहला झटका लगा और साई सुदर्शन (14) हिट विकेट हो गए। इसके बाद, 27 के स्कोर पर कप्तान शुभमन गिल भी 2 रन बनाकर चलते बने। जोस बटलर ने तूफानी अंदाज में खेलने की कोशिश की और गुजरात के स्कोर को 50 के पार पहुंचाया लेकिन फिर वह भी 51 के स्कोर पर चलते बने।

बटलर ने 11 गेंदों में 29 रनों का योगदान दिया। निशांत सिंधु 5 और जेसन होल्डर खाता खोले बिना ही आउट हो गए। इस तरह RCB vs GT Qualifier 1 में पावरप्ले में गुजरात की टीम ने 5 विकेट खोकर 51 रन बनाए।

राहुल तेवतिया ने बढ़ाया RCB की जीत का इंतजार, अर्धशतक से हार के अंतर को किया कम

पहले छह ओवर में ही 5 विकेट गिर जाने से RCB vs GT Qualifier 1 में गुजरात टाइटंस में बहुत ही बड़े अंतर से हार का खतरा मंडराने लगा लेकिन फिर राहुल तेवतिया ने मोर्चा संभाला और शानदार अर्धशतक बनाया। उन्होंने 68 रनों की पारी खेली और नौवें विकेट के लिए मोहम्मद सिराज (5) के साथ 68 रनों की साझेदारी निभाते हुए गुजरात के स्कोर को 162 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई और हार के अंतर को भी कम किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से जैकब डफी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

FAQs

RCB vs GT Qualifier 1 मुकाबले में कौन सी टीम विजेता रही?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

यह भी पढ़ें: क्रिकेट जगत में मायूसी, जिस गेंदबाज से कांपते थे बल्लेबाज! उस ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी ने अचानक लिया संन्यास

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!