Posted inक्रिकेट (Cricket)

क्रिकेट जगत में मायूसी, जिस गेंदबाज से कांपते थे बल्लेबाज! उस ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी ने अचानक लिया संन्यास

क्रिकेट जगत में मायूसी, जिस गेंदबाज से कांपते थे बल्लेबाज! उस Australia के स्टार खिलाड़ी ने अचानक लिया संन्यास

Star Australia Pacer Retired: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में पिछले दो साल में कई दिग्गज खिलाड़ियों के संन्यास देखने को मिले हैं। पुरुष टीम और महिला टीम दोनों को ही अपने कई अहम खिलाड़ियों को रिटायरमेंट के कारण खोना पड़ा है। साल की शुरुआत में सबसे पहले टेस्ट ओपनर उस्मान ख्वाजा ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था। इसके बाद, केन रिचर्डसन ने ऐसा किया। वहीं, महिला टीम की कप्तान एलिसा हीली ने जनवरी में ही साफ़ कर दिया था कि मार्च में भारत के खेला जाने वाला टेस्ट उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का अंतिम मैच होगा।

काफी लोगों का मानना था कि एलिसा हीली को जून-जुलाई में इंग्लैंड में खेले जाने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद रिटायर होना चाहिए था लेकिन उन्होंने पहले ही संन्यास ले लिया। अब ऑस्ट्रेलिया (Australia) की तरफ से रिटायर होने वाले खिलाड़ियों में एक और नाम शामिल हो गया है, जो तेज गेंदबाज मेगन शूट का है।

मेगन शूट ने आगामी T20 वर्ल्ड कप 2026 को बताया अपना आखिरी ग्लोबल इवेंट

क्रिकेट जगत में मायूसी, जिस गेंदबाज से कांपते थे बल्लेबाज! उस Australia के स्टार खिलाड़ी ने अचानक लिया संन्यास

ऑस्ट्रेलिया (Australia) के लिए साल 2012 में अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत करने वाली तेज गेंदबाज मेगन शूट ने ऐलान कर दिया है कि आगामी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 उनका आखिरी ग्लोबल इवेंट होगा। सरल शब्दों में कहें तो इसके बाद वे किसी भी ICC टूर्नामेंट में नहीं नजर आएंगी। हालांकि, द्विपक्षीय सीरीज के लिए शूट उपलब्ध रहेंगी।

इस ऑस्ट्रेलियाई (Australian) तेज गेंदबाज ने अपनी रिटायरमेंट योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर एएपी को बताया,

“मैं योजना बनाने में ज्यादा समय नहीं लगाती; मुझे बस स्वाभाविक गति से चलना पसंद है। मुझे नहीं लगता कि मैं अब कभी ICC टूर्नामेंट में खेल पाऊंगी, यह तो पक्का है। मेरा समय बीत चुका है और अब अगली पीढ़ी को मौका देने का समय है।”

जब उनसे एक और विश्व कप जीतने की उनकी इच्छा के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने जवाब दिया,

“इच्छा एक शब्द है और मेरे लिए, यह बदला है, या कहें कि बदला लेने की भावना… मैं निश्चित रूप से जाकर इसे जीतना चाहती हूं।”

ऑस्ट्रेलिया (Australia) के लिए मेगन शूट के गेंदबाजी आंकड़े

33 वर्षीय तेज गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों ही फॉर्मेट खेले हैं लेकिन व्हाइट बॉल क्रिकेट में उनका काफी शानदार प्रदर्शन रहा है। टेस्ट में शूट के नाम 4 मैचों में 9 विकेट हैं। उन्होंने 111 वनडे में 148 विकेट झटके हैं। इस दौरान एक बार पारी में पांच विकेट भी हासिल किए हैं। वहीं, टी20आई में 125 मैचों में 152 विकेट अपने नाम किए हैं। इसमें भी उन्होंने एक बार फाइव विकेट हॉल लिया है।

FAQs

मेगन शूट का अंतिम ICC टूर्नामेंट कौन सा होगा?
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026

यह भी पढ़ें: PBKS छोड़ेंगे अर्शदीप सिंह, टीम से जुड़े सभी पोस्ट भी किए डिलीट! BIO से भी हटाया नाम, इस फ्रेंचाइजी में हो सकते ट्रेड

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!