Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News), क्रिकेट (Cricket)

BCCI ने टीम इंडिया से निकाला, तो अब सड़कों पर पकौड़े बेचने को मजबूर हुए ईशान किशन! VIDEO तेजी से वायरल

BCCI ने टीम इंडिया से निकाला, तो अब सड़कों पर पकौड़े बेचने को मजबूर हुए ईशान किशन! VIDEO तेजी से वायरल 1

ईशान किशन (Ishan Kishan): भारतीय टीम के युवा होनहार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन पिछले कुछ समय से अपनी क्रिकेट नहीं बल्कि अन्य विवादों की वजह से चर्चा का विषय रहे हैं. ईशान को BCCI ने अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर कर दिया था और उन्हें लगातार टीम इंडिया में नहीं चुना जा रहा है.

ईशान ने रणजी ट्रॉफी में खेलने से इनकार किया था और इसी की सजा उन्हें आज मिल रही है कि किशन को टीम इंडिया में मौका नहीं दिया जा रहा है. अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे पकौड़े बेचते हुए नजर आ रहे हैं.

पकौड़े बेचने को मजबूर हुए Ishan?

BCCI ने टीम इंडिया से निकाला, तो अब सड़कों पर पकौड़े बेचने को मजबूर हुए ईशान किशन! VIDEO तेजी से वायरल 2

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति पकौड़े बेचता हुआ नजर आ रहा है. इस वीडियो में जो व्यक्ति दिखाई दे रह है वो बिलकुल ईशान की तरह ही दिखता है और उसकी हेयरस्टाइल भी बिल्कुल भारतीय खिलाड़ी की तरह ही है.

फिलहाल ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति बिल्कुल किशन की तरह ही दिखाई दे रहा है और अब इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचाया हुआ है.

यहाँ पर देखें वीडियो-

Ishan Kishan और BCCI के बीच चल रहा है विवाद

बता दें कि साल 2023 के अंत में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका का दौरा किया था और दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ईशान किशन को टीम इंडिया में चुना गया था. हालाँकि, इसके बाद उन्होंने मानसिक स्थिति सही न होने का हवाला देते हुए टेस्ट श्रृंखला से अपना नाम वापस ले लिया था. भारत वापस आने के बाद वे कौन बनेगा करोड़ पति शो में दिखाई दिए और फिर दुबई में एक पार्टी में नजर आये.

ईशान को भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने रणजी ट्रॉफी में खेलने के लिए निर्देश दिए लेकिन उन्होंने बोर्ड की एक भी बात नहीं मानी और रणजी में खेलने से इनकार कर दिया. इसके बाद जय शाह ने उन्हें सबक सिखाने के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर कर दिया था और अब तक वे बाहर चल रहे हैं.

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने के ईशान ने दी प्रतिक्रिया

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट और टीम इंडिया से लगातार बाहर रहने के बाद ईशान ने हाल ही में इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी और बताया कि वे अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद प्लेइंग इलेवन से बाहर रहे और इसकी वजह से वे मानसिक रूप से परेशान हो गए थे.

ऐसे में अब वे बेहतर महसूस कर रहे हैं और टीम इंडिया में वापसी के लिए आपको क्रिकेट खेलने की जरुरत होती है. इसी वजह से किशन घरेलू सीजन की शुरुआत का इंतजार कर रहे हैं और रणजी ट्रॉफी में खेलने के लिए तैयार हैं.

यह भी पढ़ें: नीता अंबानी के बेटे की शादी में ना जाकर रोहित शर्मा ने खत्म किये मुंबई इंडियंस से अपने सारे रिश्ते-नातें, अब इस IPL टीम के होंगे कप्तान

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!