Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

बांग्लादेश सीरीज से पहले टीम इंडिया के 4 युवा खिलाड़ी एक साथ हुए चोटिल, NCA में चल रहा गंभीर इलाज

बांग्लादेश सीरीज से पहले टीम इंडिया के 4 युवा खिलाड़ी एक साथ हुए चोटिल, NCA में चल रहा गंभीर इलाज 1

टीम इंडिया (Team India): भारतीय टीम अभी हाल ही में श्रीलंका के दौरे से वापस भारत लौटी है। श्रीलंका के साथ टीम इंडिया (Team India) ने 3 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली। जिसमें भारत को वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, टीम इंडिया ने टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया और 3-0 से सीरीज अपने नाम करने में सफल रही।

श्रीलंका के बाद अब भारतीय टीम अपने घर पर बांग्लादेश के साथ 2 टेस्ट और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। जिसके लिए बहुत जल्द ही टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड का ऐलान किया जा सकता है। बांग्लादेश सीरीज से पहले टीम को बड़ा झटका लगा है और टीम के 4 खिलाड़ी NCA में अपना ईलाज करा रहे हैं।

Team India के रिंकू सिंह पहुंचे NCA

बांग्लादेश सीरीज से पहले टीम इंडिया के 4 युवा खिलाड़ी एक साथ हुए चोटिल, NCA में चल रहा गंभीर इलाज 2

श्रीलंका के खिलाफ खेले गए टी20 सीरीज में टीम इंडिया के स्क्वाड में रिंकू सिंह को जगह मिली थी। लेकिन अब इस दौरे से लौटने के बाद रिंकू सिंह नेशनल क्रिकेट अकडेमी (NCA) पहुंच गए हैं। जिसके चलते माना जा रहा है कि, रिंकू सिंह को चोट लगी है और वह अपना ईलाज करा रहे हैं।

रिंकू सिंह को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में पैर में चोट लगी थी। जिसके बाद भी उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज खेली थी। NCA में अकसर चोटिल खिलाड़ी ही रिहैब के लिए जाते हैं।

तिलक वर्मा और आवेश खान भी हैं NCA में

बता दें कि, बांग्लादेश सीरीज शुरू होने में अभी 1 महीने से ज्यादा का समय बचा हुआ है। लेकिन इस सीरीज से पहले ही टीम इंडिया के 2 स्टार खिलाड़ी आवेश खान और तिलक वर्मा भी NCA में दिखे। तिलक वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है।

जिसमें आवेश खान, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह और नितीश कुमार रेड्डी दिखे। जिसके चलते ऐसा माना जा रहा है कि, आवेश और तिलक भी चोटिल चल रहे हैं और बांग्लादेश सीरीज से पहले पूरी तरह से फिट होना चाहते हैं।

नीतीश कुमार चोट के चलते नहीं कर पाए थे डेब्यू

आईपीएल 2024 में युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी नितीश कुमार रेड्डी का प्रदर्शन शानदार रहा था। जिसके चलते उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में जगह मिली थी। लेकिन चोट के चलते नितीश सीरीज शुरू होने से पहले ही बाहर हो गए। जिसके चलते उनका टीम इंडिया में डेब्यू भी नहीं हो सका। हालांकि, बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में नितीश कुमार रेड्डी को टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है।

Also Read: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI-T20I के लिए सेम 15 खिलाड़ियों का चयन! नए कप्तान का ऐलान, तो ऋषभ पंत उपकप्तान

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!