Ben Stokes
Ben Stokes

Ben Stokes: महज कुछ ही दिनों के बाद T20 World Cup 2024 की शुरुआत हो जाएगी और इस मेगा इवेंट के लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारियों को तेज करने का फैसला किया है। T20 World Cup 2024 जून के महीने में खेला जाएगा और इसी वजह से अब ज्यादा समय बचा नहीं हैं और सभी टीमों को जल्द से जल्द अपने स्क्वाड का ऐलान भी करना होगा।

लेकिन T20 World Cup 2024 से पहले ही एक बड़ी खबर सुनने को मिली है और इस खबर को सुनने के बाद सभी खेल प्रेमी बहुत ही मायूस हो गए हैं। दरअसल बात यह है कि, इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बेहतरीन ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने T20 World Cup 2024 में भाग लेने से मना कर दिया है।

Advertisment
Advertisment

T20 World Cup 2024 में नहीं दिखेंगे Ben Stokes

Ben Stokes

इंग्लैंड क्रिकेट टीम को T20 World Cup 2022 जिताने वाले बेहतरीन ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने T20 World Cup 2024 में भाग न लेने का फैसला किया है। इस खबर को सुनने के बाद सभी खेल प्रेमी बहुत ही मायूस हो गए हैं और वो इनसे इस फैसले को बदलने की गुहार लगा रहे हैं। बेन स्टोक्स (Ben Stokes) अपनी टीम का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और पिछले कुछ सालों में इंग्लैंड की टीम जिन बुलंदियों पर पहुंची है उसके पीछे इन्हीं का योगदान बताया जाता है।

इस वजह से Ben Stokes ने किया फैसला

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बेहतरीन खिलाड़ी बेन स्टोक्स (Ben Stokes) का फ़ॉर्म सीमित ओवर में कुछ ठीक नहीं है और इसके साथ ही फिटनेस को लेकर भी इनके ऊपर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि T20 World Cup 2024 में इनकी उपलब्धता को लेकर सवाल तो बहुत पहले से उठाए जा रहे थे, मगर अब इन्होंने सबके सामने आते हुए कारण भी बात दिया है। दरअसल बात यह है कि, टेस्ट क्रिकेट में फोकस करने की वजह से बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने T20 World Cup 2024 से खुद को बाहर कर लिया है और इसके साथ ही अब तो यह भी कहा जा रहा है कि, ये हमेशा के लिए व्हाइट बॉल से बाहर हो सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

कुछ इस प्रकार हैं T20 में Ben Stokes के आकड़े

अगर बात करें इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के T20 क्रिकेट में आकड़ों की तो इनके आकड़े बहुत ही शानदार हैं। इंग्लैंड की टीम के लिए खेलते हुए इन्होंने 43 मैचों की 36 पारियों में 21.66 की औसत और 128.00 के स्ट्राइक रेट से 585 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी के दौरान इन्होंने 36 पारियों में 32.92 की औसत और 8.39 के स्ट्राइक रेट से 26 विकेट अपने नाम किये हैं।

इसे भी पढ़ें – ‘….ना घर ना घाट का’ भारत देश को ठोकर मार अमेरिका गया था ये होनहार बल्लेबाज, लेकिन वहां निकाला गया बाहर

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...