ipl 2025

IPL 2025: इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के मेगा ऑक्शन को लेकर सभी टीमें तैयारियां कर रही हैं। इस साल मेगा ऑक्शन के पहले कई सारी टीमों को अपने कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज करना पड़ेगा। ऐसी में सभी टीमें एक दूसरे टीमों के खिलाड़ियों पर नजर जमाए हुए हैं। हालांकि, फैंस की नजर मेगा ऑक्शन से अधिक महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के आईपीएल 2025 (IPL 2025) के खबर पर है।

CSK के खिलाड़ियों ने किया बड़ा ऐलान, बताया IPL 2025 खेल सकते हैं Dhoni

MS Dhoni

Advertisment
Advertisment

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना और अंबाती रायुडु, जो महेंद्र सिंह धोनी के करीबी दोस्त माने जाते हैं, ने हाल ही में एक बड़ा ऐलान किया है। दोनों खिलाड़ियों ने संकेत दिए हैं कि धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में भी खेल सकते हैं। यह खबर धोनी के फैंस के लिए किसी उपहार से कम नहीं है, क्योंकि वे धोनी को मैदान पर और अधिक समय तक खेलते हुए देखना चाहते हैं। रायुडू ने स्पोर्ट्स यारी से बातचीत करते हुए बताया कि जैसी उनकी फिटनेस हैं और पिछले जैसे वें खेल रहे थे अभी एक साल और खेल सकते हैं। वही रैना ने भी उनको खेलने के संकेत दिए हैं।

जियो सिनेमा से बात  के दौरान खुलासा

धोनी के करियर को लेकर हमेशा चर्चाएं होती रही हैं, लेकिन रैना और रायुडु ने इस ऐलान ने सबको चौंका दिया है। उनके मुताबिक, धोनी अपने फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं और उनके पास अब भी खेल के लिए जुनून है। रैना ने एक इंटरव्यू में कहा कि धोनी मैदान पर एक कप्तान ही नहीं, बल्कि टीम के मार्गदर्शक भी हैं। उनकी उपस्थिति CSK के लिए एक मजबूत स्तंभ की तरह है, जिस पर पूरी टीम का भरोसा टिका है।

आखिरी साल हो सकता है धोनी का आईपीएल में

हालांकि, यह भी माना जा रहा है कि 2025 का IPL धोनी का आखिरी हो सकता है। क्रिकेट के मैदान पर उनकी भूमिका एक अनुभवी खिलाड़ी की तरह रही है, जिन्होंने कई बार अपनी सूझबूझ से टीम को जीत दिलाई है। अब वह उस पड़ाव पर पहुंच चुके हैं जहां फैंस को उनके संन्यास की चिंता सताने लगी है। अंबाती रायुडु ने इस बात पर जोर दिया कि धोनी ने कभी भी अपने फैसले जल्दबाजी में नहीं लिए हैं। अगर वे 2025 में खेलते हैं, तो यह उनके सुनहरे करियर का आखिरी अध्याय हो सकता है, जैसे कोई योद्धा अपनी अंतिम लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हो। धोनी की यह यात्रा फैंस के लिए यादगार रहेगी।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत-पाकिस्तान मुकाबले की डेट का ICC ने किया ऐलान, आज ही नोट कर ले ये तारीख