Chetan Sakariya Biography
Chetan Sakariya Biography

चेतन सकारिया की जीवनी (Chetan Sakariya Biography In Hindi):

चेतन सकारिया एक भारतीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में सौराष्ट्र के लिए खेलते हैं. वह एक बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज हैं और बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. सकारिया अपने प्रथम श्रेणी डेब्यू पर पांच विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज हैं.  वह वनडे और टी20 क्रिकेट में भारत के लिए खेल चुके हैं. 2024 आईपीएल की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 50 लाख रुपये के बेस प्राइस में खरीदा है. 

चेतन सकारिया का जन्म और परिवार (Chetan Sakariya Birth and Family):

Chetan Sakariya Family
Chetan Sakariya Family

चेतन सकारिया का जन्म 28 फरवरी 1998 को गुजरात के भावनगर में हुआ था. वह एक बेहद गरीब परिवार से आते हैं. उनके पिता कांजी सकारिया, टेम्पो चालकर परिवार का भरण-पोषण करते थे. 9 मई 2021 को सकारिया के पिता की कोविड-19 की वजह से मृत्यु हो गई. उनकी मां वर्षा सकारिया एक गृहणी है. उनकी एक बहन भी है, जिसका नाम जीगनेश सकारिया है. हालांकि, 2021 में उनके भाई नाम राहुल सकारिया ने किसी निजी कारणों के चलते सुसाइड कर लिया था. भावनगर के एक साधारण से गांव से आने वाले चेतन सकारिया ने सीमित साधनों के बावजूद कभी हार नहीं मानी और अपनी कड़ी मेहनत और लगन से क्रिकेट की दुनिया में पहचान बनाई. दिसंबर 2023 में, चेतन सकारिया ने महिला क्रिकेटर मेघना जंबुचा के साथ सगाई की. दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं.

Advertisment
Advertisment

चेतन सकारिया बायोग्राफी और पारिवारिक जानकारी:

चेतन सकारिया का पूरा नाम चेतन सकारिया
चेतन सकारिया का डेट ऑफ बर्थ 28 फरवरी 1998
चेतन सकारिया का जन्म स्थान भावनगर, गुजरात, भारत
चेतन सकारिया की उम्र 26 साल
चेतन सकारिया का धर्म हिंदू
चेतन सकारिया की भूमिका बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज
चेतन सकारिया का जर्सी नंबर 28
चेतन सकारिया के पिता का नाम कांजी सकारिया
चेतन सकारिया की माता का नाम वर्षा सकारिया
चेतन सकारिया की बहन का नाम जीगनेश सकारिया
चेतन सकारिया के भाई का नाम राहुल सकारिया
चेतन सकारियाकी वैवाहिक स्थिति अविवाहित
चेतन सकारिया की मंगेतर का नाम मेघना जंबुचा (क्रिकेटर)

चेतन सकारिया का लुक (Chetan Sakariya’s Looks):

रंग सांवला
आखों का रंग गहरा भूरा
बालों का रंग काला
लंबाई 5 फुट 7 इंच
वजन 60 किलोग्राम

चेतन सकारिया की शिक्षा (Chetan Sakariya Education):

चेतन सकारिया ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भावनगर हाई स्कूल से प्राप्त की. हालांकि, उनकी रुचि पढ़ाई से ज्यादा क्रिकेट में थी, इसलिए उन्होंने 12वीं कक्षा की पढ़ाई करने के बाद सिर्फ क्रिकेट पर अपना ध्यान केंद्रित किया.

चेतन सकारिया का प्रारंभिक जीवन (Chetan Sakariya Early Life):

Chetan Sakariya
Chetan Sakariya

चेतन सकारिया गुजरात के भावनगर से 15 किमी दूर वर्तेज नाम के गांव के रहने वाले हैं. उनके घर की हालत बहुत खराब थी. तब वह एक जोड़ी जूते भी नहीं खरीद सकते थे. सकारिया को बचपन से ही क्रिकेट में रुचि थी, लेकिन उनके पिता की वह एक इंजीनियर बने और घर की आर्थिक स्थिती सुधारे. इसलिए वह सकारिया के क्रिकेट खेलने का कड़ा विरोध करते थे. हालांकि, उनके मामा ने उन्हें अपनी स्टेशनरी की दुकान में नौकरी दिलाने में मदद की और उनकी ट्यूशन फीस का भुगतान किया. इस तरह वह पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट भी खेलते रहे. 

16 साल की उम्र तक उन्हें किसी भी तरह की क्रिकेट कोचिंग नहीं मिली, इससे पहले वह टेनिस बॉल क्रिकेट खेलकर खुद को प्रशिक्षित करते थे. शुरुआत में चेतन सकारिया एक बल्लेबाज बनना चाहते थे, लेकिन बाद में उनकी रुचि तेज गेंदबाजी की ओर हो गई. फिर, सर भावसिंहजी क्रिकेट अकादमी के कोच ने उनमें प्रतिभा देखी और उन्हें अकादमी में शामिल होने के लिए कहा. वहीं, सौराष्ट्र क्रिकेट टीम के एक वरिष्ठ खिलाड़ी शेल्डन जैक्सन ने उनके लिए एक नया जूता खरीदा और उन्हें प्रशिक्षित करने में मदद की. तभी सकारिया को एमआरएफ पेस फाउंडेशन में जाने का मौका मिला. इसके बाद सकारिया ने अंडर-19 में सौराष्ट्र का प्रतिनिधत्व किया.

Advertisment
Advertisment

चेतन सकारिया का घरेलू क्रिकेट करियर (Chetan Sakariya Domestic Cricket Career):

सौराष्ट्र के लिए अंडर-19 क्रिकेट खेलने के बाद, चेतन सकारिया ने 22 फरवरी 2018 को, 2017-18 विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली में बड़ौदा के खिलाफ अपनी लिस्ट-ए करियर की शुरुआत की. हालांकि, वह अपने लिस्ट-ए डेब्यू में थोड़े महंगे साबित हुए. चेतन 10 ओवर में 73 रन देकर दो विकेट लेने में सफल रहे. उसी साल, उन्होंने 20 नवंबर 2018 को 2018-19 रणजी ट्रॉफी में नडियाद में गुजरात के खिलाफ प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया. सकारिया ने अपने पहले प्रथम श्रेणी मैच में पांच विकेट हॉल लेकर सभी को प्रभावित किया. उन्होंने पहली पारी में 5/83 और दूसरी पारी में 1/71 का  आंकड़ा दर्ज किया. 

इसके बाद चेतन सकारिया ने 21 फरवरी, 2019 को 2018-19 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सौराष्ट्र के लिए टी20 क्रिकेट में डेब्यू किया. उन्होंने अपना पहला टी20 मैच रेलवे के खिलाफ खेला और अपने स्पेल में एक विकेट लिया. उस सीजन में वह छठे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. इसके बाद उन्होंने घरेलू सर्किट में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए आईपीएल फ्रेंचाइजियों का ध्यान अपनी ओर खींचा. 

चेतन सकारिया का आईपीएल करियर (Chetan Sakariya IPL Career):

Chetan Sakariya
Chetan Sakariya

फरवरी 2021 में, चेतन सकारिया को 2021 आईपीएल नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 1.2 करोड़ रुपये में खरीदा था. सकारिया को 12 अप्रैल, 2021 को पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल में डेब्यू करने का मौका मिला. उन्होंने अपने आईपीएल डेब्यू में केएल राहुल, मयंक अग्रवाल और झाय रिचर्डसन को आउट करके तीन विकेट अपने नाम किए. उन्होंने आईपीएल 2021 सीजन में 14 मैच खेले और 8.19 के इकोनॉमी रेट से 14 विकेट हासिल किए, लेकिन राजस्थान फ्रेंचाइजी ने अगले सीजन से पहले उन्हें रिलीज कर दिया था.

फिर, 2022 आईपीएल की मेगा नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने 4.20 करोड़ रुपये की बोली लगाकर चेतन सकारिया को अपनी टीम में शामिल किया. सकारिया ने 2022 और 2023 आईपीएल सीजन दिल्ली के लिए खेला. हालांकि, उन्हें ज्यादा खेलने के मौके नहीं मिले और दो सीजन में उन्होंने से सिर्फ 5 मैच खेला और 6 विकेट लिए. दो सीजन तक कुछ खास नहीं करने के बाद दिल्ली ने उन्हें रिलीज कर दिया. 2024 आईपीएल की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेतन सकारिया को 50 लाख रुपये के बेस प्राइस में खरीद लिया. अब सकारिया 2024 आईपीएल में केकेआर की जर्सी में खेलते नजर आएंगे.

चेतन सकारिया का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर (Chetan Sakariya International Cricket Career):

जून 2021 में, चेतन सकारिया को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए भारत की एकदिवसीय और टी20 अंतर्राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया. सकारिया ने 23 जुलाई 2021 को कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया. उन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट भानुका राजपक्षे के रूप में लिया और उन्होंने 38 रन देकर कुल 2 विकेट लिए. इसके बाद उन्होंने 28 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू किया. उस मैच में वह अपने स्पेल में एक विकेट लेने में सफल रहे. हालांकि, इसके बाद से सकारिया भारतीय टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे और अभी टीम से बाहर चल रहे हैं. 

चेतन सकारिया का डेब्यू (Chetan Sakariya’s Debut): 

  • वनडे डेब्यू – 23 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ, कोलंबो में
  • टी20I डेब्यू – 28 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ, कोलंबो में
  • प्रथम श्रेणी – 20-23 नवंबर 2018 को गुजरात के खिलाफ, नडियाद में
  • लिस्ट-ए – 22 फरवरी 2018 को बड़ौदा के खिलाफ, दिल्ली में
  • आईपीएल – 12 अप्रैल, 2021 को पंजाब किंग्स के खिलाफ, वानखेड़े स्टेडिय में

चेतन सकारिया का ओवरऑल क्रिकेट करियर (Chetan Sakariya‘s Career Summary):

Chetan Sakariya
Chetan Sakariya

बॉलिंग–

प्रारूप कुल मैच पारी कुल रन विकेट औसत इकोनॉमी रेट सर्वश्रेष्ठ
वनडे (ODI) 1 1 34 2 17.00 4.25 2/34
टी20I (T20) 2 1 34 1 34.00 9.27 1/34
प्रथम श्रेणी (FC)  28 49 2424 85 28.51 3.14 9/93
लिस्ट -ए (List A) 23 23 1007 37 27.21 5.13 5/62
आईपीएल (IPL) 19 19 599 20 29.95 8.44 3/31

बैटिंग–

प्रारूप कुल मैच पारी कुल रन उच्चतम स्कोर औसत स्ट्रइक रेट शतक अर्धशतक चौका छक्का
वनडे(ODI) 1 1 0 0* 0.00 0 0 0 0
टी20I (T20) 2 1 5 5* 55.55 0 0 0 0
प्रथम श्रेण (FC)  28 39 326 45 15.52 33.50 0 0 27 10
लिस्ट -ए (List A) 23 7 67 36* 171.79 0 0 6 5
आईपीएल (IPL) 19 8 20 7 3.33 64.52 0 0 3 0

इनकी बायोग्राफी भी पढ़ें- समीर रिज़वीरॉबिन मिंजआवेश खानरिंकू सिंह, यशस्वी जायसवाल

चेतन सकारिया के रिकॉर्ड्स (Chetan Sakariya Records List):

चेतन सकारिया के नाम वर्तमान में कोई रिकॉर्ड दर्ज नहीं है. इस बारे में हमें अधिक जानकारी मिलने पर यहां अपेडट दिया जाएगा.

चेतन सकारिया की पत्नी (Chetan Sakariya Wife):

Chetan Sakariya
Chetan Sakariya

भारतीय क्रिकेटर चेतन सकारिया ने 5 दिसंबर 2023 को अपनी मंगेतर मेघना जंबुचा के साथ सगाई कर ली. दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. बता दें कि, मेघना जंबुचा एक भारतीय क्रिकेटर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में सौराष्ट्र के लिए खेलती हैं.

चेतन सकारिया की नेटवर्थ (Chetan Sakariya Net Worth):

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय तेज गेंदबाज चेतन सकारिया के पास लगभग 10 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है. उनकी आय का मुख्य स्रोत घरेलू क्रिकेट, आईपीएल फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट है. आईपीएल 2021 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने चेतन सकारिया को 1.2 करोड़ रुपये में खरीदा था. अगले साल, 2022 आईपीएल की मेगा नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 4.2 करोड़ रुपये में खरीदा. दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें आईपीएल 2023 के लिए इसी कीमत पर रिटेन किया. 

वहीं, 2024 आईपीएल नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सकारिया को 50 लाख रुपये के बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया. सकारिया अपने परिवार के साथ भावनगर में एक लग्जरी घर में रहते हैं. हालांकि, सकारिया के स्वामित्व वाली संपत्तियों के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है.

चेतन सकारिया के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Interesting Facts About Chetan Sakariya):

  • चेतन सकारिया का जन्म 28 फरवरी 1998 को गुजरात के भावनगर के एक बेहद गरीब परिवार में हुआ था. उनके पिता कांजी सकारिया, टेम्पो चालकर परिवार का भरण-पोषण करते थे. 
  • शुरुआती दिनों में उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा. उनके पास एक जोड़ी जुते खरीदने तक के पैसे नहीं थे.
  • चेतन सकारिया के मामा ने उन्हें अपनी स्टेशनरी की दुकान में नौकरी दिलाई और उनकी ट्यूशन फीस देकर उन्हें क्रिकेट जारी रखने में मदद की.
  • 16 साल की उम्र तक उन्हें किसी भी तरह की क्रिकेट कोचिंग नहीं मिली, इससे पहले वह टेनिस बॉल क्रिकेट खेलकर खुद को प्रशिक्षित करते थे.
  • शुरू में, चेतन सकारिया एक बल्लेबाज बनना चाहते थे, लेकिन बाद में उनकी रुचि तेज गेंदबाजी की ओर हो गई.
  • सौराष्ट्र क्रिकेट टीम के एक वरिष्ठ खिलाड़ी शेल्डन जैक्सन ने उन्हें एक नया जूता उपहार में दिया और उन्हें प्रशिक्षित करने में मदद की. 
  • सौराष्ट्र के लिए घरेलू स्तर पर चेतन सकारिया के प्रभावशाली प्रदर्शन ने उन्हें एमआरएफ पेस फाउंडेशन में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दिग्गज ग्लेन मैकग्राथ के तहत प्रशिक्षण के लिए छात्रवृत्ति हासिल करने में मदद की.
  • 20 नवंबर 2018 को, चेतन सकारिया ने रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया. जहां उन्होंने अपनी पहली पारी में 5 विकेट लेकर सभी को प्रभावित किया था. 
  • चेतन सकारिया के परिवार के पास घर पर टीवी सेट नहीं था और वे उनका खेल देखने के लिए अपने पड़ोसियों के पास जाते थे.
  • चेतन सकारिया की स्विंग के साथ लगभग 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने में सक्षम हैं.
  • 2021 में खिलाड़ी नीलामी में चेतन सकारिया को राजस्थान रॉयल्स ने 1.20 करोड़ रुपये में खरीदा था.  
  • 2021 में चेतन सकारिया के राजस्थान रॉयल्स द्वारा साइन किए जाने से ठीक तीन हफ्ते पहले उनके भाई राहुल सकारिया ने सुसाइड कर लिया था. उनके माता-पिता ने 10 दिनों तक यह खबर उनसे छिपाई, क्योंकि इससे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनके प्रदर्शन पर असर पड़ेगा. वह टूर्नामेंट में छठे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे.
  • चेतन सकारिया ने 12 अप्रैल 2021 को पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल में डेब्यू किया और अपने पहले मैच में 3 विकेट लिए.
  • 19 दिसंबर 2023 को, 2024 आईपीएल नीलामी में चेतन सकारिया को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 50 लाख रुपये के बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया.

चेतन सकारिया की पिछली 10 पारियां (Chetan Sakariya last 10 Innings):

मैच रन विकेट प्रारूप तारीख
कैपिटल्स बनाम सुपर किंग्स 0* 1/36 टी20 20 मई 2023
कैपिटल्स बनाम सुपर जायंट्स 4 2/53 टी20 01 अप्रैल 2023
सौराष्ट्र बनाम बंगाल 8 3/33 & 3/76 प्रथम श्रेणी 16 फरवरी 2023
सौराष्ट्र बनाम कर्नाटक 2* & 24 3/73 & 4/45 प्रथम श्रेणी 08 फरवरी 2023
सौराष्ट्र बनाम पंजाब 22 & 5 0/74 प्रथम श्रेणी 31 जनवरी 2023
सौराष्ट्र बनाम तमिलनाडु 9 & 1  0/34 प्रथम श्रेणी 24 जनवरी 2023
सौराष्ट्र बनाम आंध्र 0 & 12 2/89 & 0/10 प्रथम श्रेणी 17 जनवरी 2023
सौराष्ट्र बनाम हैदराबाद 20 1/8 & 1/13 प्रथम श्रेणी 10 जनवरी 2023
सौराष्ट्र बनाम मुंबई 19 & 1  1/24 & 0/1 प्रथम श्रेणी 27 दिसंबर 2022
सौराष्ट्र बनाम महाराष्ट्र
3/84 प्रथम श्रेणी 20 दिसंबर 2022

हमें पूरी उम्मीद है कि आपको चेतन सकारिया की जीवनी (Chetan Sakariya Biography In Hindi) पसंद आई होगी. अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें. 

FAQs:

Q. कौन हैं चेतन सकारिया?

A. चेतन सकारिया एक भारतीय क्रिकेटर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में सौराष्ट्र के लिए खेलते हैं. वह एक बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज हैं.

Q. चेतन सकारिया का जन्म कब और कहां हुआ?

A. चेतन सकारिया का जन्म 28 फरवरी 1998 को गुजरात के भावनगर के एक बेहद गरीब परिवार में हुआ था.

Q. चेतन सकारिया के माता-पिता कौन हैं?

A. चेतन सकारिया के पिता कांजी सकारिया, टेम्पो चालकर परिवार का भरण-पोषण करते थे. 9 मई 2021 को सकारिया के पिता की कोविड-19 की वजह से मृत्यु हो गई. उनकी मां वर्षा सकारिया एक गृहणी है.

Q. चेतन सकारिया को 2024 आईपीएल नीलमी में किस टीम ने खरीदा?

A. चेतन सकारिया को 2024 आईपीएल नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 50 लाख रुपये के बेस प्राइस में खरीदा है.

Q. चेतन सकारिया की पत्नी कौन हैं?

A. दिसंबर 2023 में, चेतन सकारिया ने महिला क्रिकेटर मेघना जंबुचा के साथ सगाई की. दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं.

ये भी पढ़ें- KS Bharat Biography: केएस भरत की जीवनी, उम्र, पत्नी, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, फैमिली और कुछ रोचक तथ्य

ये भी पढ़ें- शिवम दुबे का जीवन परिचय, उम्र, गर्लफ्रेंड, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, फैमिली और कुछ दिलचस्प जानकारियां