गौतम गंभीर (Gautam Gambhir): भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर टीम इंडिया के नए हेड कोच बन चुके हैं और उन्होंने राहुल द्रविड़ का स्थान लिया है. हालाँकि, कोच बनते ही उन्होंने एक बड़ा बयान दे डाला है, जो दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा पर एक बड़ा तंज माना जा रहा है.
दरअसल, विराट और रोहित दोनों ने ही टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में जीत के बाद इस फॉर्मेट से अपने सन्यास की घोषणा कर दी थी. इसके बाद वे कभी भी भारत के लिए इस फॉर्मेट में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. हालाँकि, अब गंभीर ने एक ऐसा बयान दिया है, जो उनके ऊपर तंज माना जा रहा है.
रोहित और विराट ने टी-20 क्रिकेट से लिया था सन्यास

विराट और रोहित दोनों ही टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में जीत के बाद इस फॉर्मेट से सन्यास का ऐलान किया था. इसी के साथ ये साफ हो गया था कि ये दोनों अब टीम इंडिया के लिए सिर्फ दो फॉर्मेट में खेलते हुए नजर आएंगे.
रोहित और विराट दोनों ने ही टी-20 फॉर्मेट में भारत के लिए कई यादगार परियां खेली हैं और दोनों ने ही टी-20 इंटरनेशनल में 4000 से अधिक राण बनाये हैं. विश्व कप से पहले कोहली और शर्मा दोनों को ही टी-20 टीम से बाहर माना जा रहा था लेकिन इन दोनों ने वर्ल्ड कप के बाद खुद से ही इस फॉर्मेट को छोड़ने का फैसला कर लिया.
गौतम गंभीर ने कसा तंज!
गंभीर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया का हेड कोच नियुक्त कर दिया है और BCCI के सचिव जय शाह ने इस बात का ऐलान किया है. ऐसे में अब टीम इंडिया का हेड कोच बनने के बाद अब स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करने के बाद उन्होंने बड़ा बयान दिया है.
गंभीर ने कहा है कि “मैं इस चीज में विश्वास रखता हूँ कि अगर आप अच्छे खिलाड़ी हैं तो आप तीनों फॉर्मेट में खेल सकते हैं.” ऐसे में गौतम के इस बयान को अब विराट और रोहित से जोड़कर देखा जा रहा है क्योंकि उन दोनों ने टी-20 फॉर्मेट से सन्यास का ऐलान कर दिया है.
श्रीलंका दौरे से कमान संभालेंगे गंभीर
गंभीर टीम इंडिया के कोचिंग पद की जिम्मेदारी 26 जुलाई से शुरू हो रहे श्रीलंका दौरे से संभालेंगे। इस दौरे पर भारतीय टीम को 3 मैचों की टी-20 और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. इसी दौरे से गंभीर युग की शुरुआत होगी और वे 2027 तक भारत के हेड कोच बने रहेंगे।
गौतम ने अपने पहले ही सीजन में कोलकाता को चैंपियन बनाया था और इसी के बाद से उन्हें टीम इंडिया के हेड कोच पद के लिए सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा था और अब वे इस पद पर काबिज हो चुके हैं.