Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान-उपकप्तान के नाम आए सामने, IPL 2025 में इन 2 खिलाड़ियों को जिम्मेदारी मिलना तय

IPL 2025

IPL 2025: आईपीएल 2025 (IPL 2025) के लिए का आरंभ बहुत जल्द होने  वाला है, अगले आईपीएल सीजन के लिए अभी  तक  सभी फ्रेंचाइजी ने अपने कप्तान और उपकप्तान का ऐलान नहीं किया है।

इस सीजन के लिए आधी फ्रेंचाइजी ने अपने टीम के कप्तान को रिटेन नहीं किया है। जिसमें दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंडर्स बेंगलुरु, लखनऊ सुपर जायंट्स, कोलकाता नाईट राइडर्स और पंजाब किंग्स शामिल  हैं। इसी बीच जानते हैं कि कौन बनेगा दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान  और उपकप्तान-

केएल राहुल बन सकते हैं दिल्ली के कप्तान

KL Rahul

बता दें इस साल दिल्ली कैपिटल्स ने अपने कप्तान ऋषभ पंत को रिलीज कर दिया है। जिसके बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि आखिर टीम का कप्तान कौन होगा? अभी इस पर पर्दा नहीं उठा है। हालांकि पूरी संभावना है कि फ्रेंचाइजी केएल राहुल को ही दिल्ली का कप्तान घोषित करे। राहुल को आईपीएल में कप्तानी का अच्छा अनुभव भी है वह इससे पहले लखनऊ के कप्तान भी रह  चुके हैं और  टीम को 2  बार 2022 और 2023 में प्लेऑफ तक पहुंचा भी चुके हैं।

उपकप्तान की रेस में ये खिलाड़ी चल रहा आगे

Faf du Plessis

अभी दिल्ली के उपकप्तान के राज का खुलासा नहीं हुआ है अभी यह  तय नहीं है कि कौन खिलाड़ी दिल्ली की उपकप्तानी संभालेगा। लेकिन इसी बीच एक नाम की बहुत तेजी से चर्चा हो रही है जोकि फाफ डू प्लेसिस का है। पिछले सीजन तक फाफ डू प्लेसिस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान थे लेकिन अगले सीजन के लिए आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया। दिल्ली ने फाफ डू प्लेसिस को 2 करोड़ में खरीदा है। फाफ के पास कप्तानी का अच्छा खास अनुभव है जिसे दिल्ली अपने लिए उपयोग करने से पीछे नहीं हटेगी।

IPL 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वाड

अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, मिशेल स्टार्क, केएल राहुल, हैरी ब्रूक, जेक फ्रेजर-मैकगर्क), टी. नटराजन, करुण नायर, समीर रिज़वी, आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा, फाफ डू प्लेसिस, मुकेश कुमार, दर्शन नालकंडे, विप्रज निगम, दुष्मंथा चमीरा, डोनोवन फरेरा, अजय मंडल, मनवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी

यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग: IPL 2025 से पहले मुंबई इंडियंस का हैरान करने वाला फैसला, जिसने नहीं खेला एक भी इंटरनेशनल मैच, उसे बनाया टीम का कोच

Meenu Singh

मेरा नाम मीनू सिंह हैं और मैं क्रिकेट की बेहद प्रतिष्ठित संस्थान स्पोर्ज़विकी...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!