KKR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा मुकाबला अब समाप्त हो चुका है। इस मुकाबले को अजिंक्य रहाणे की टीम केकेआर ने 7 विकेट से जीत अपना बदला पूरा कर लिया है। तो आइए इस मैच के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।
अजिंक्य रहाणे एंड कंपनी ने किया बदला पूरा

आईपीएल 2026 के मैच नंबर 6 में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कोलकाता के होम ग्राउंड ईडन गार्डन में मुकाबला खेला गया था।
इस मुकाबले में एसआरएच ने भरपूर डोमिनेंस दिखाते हुए 65 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी, जिसका बदला अब अजिंक्य रहाणे एन्ड कंपनी ने सनराइजर्स हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में उसे सात विकेट के बड़े अंतर से हराकर जीत दर्ज कर ले लिया है। साथ ही साथ इस टीम का SRH का विनिंग स्ट्रीक भी तोड़ दिया है। यह टीम पांच मैचों में लगातार जीत दर्ज करते चली जा रही थी।
SRH बन पाई सिर्फ 165 रन
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में जब टॉस उछाला गया तो वो हैदराबाद के पक्ष में ही गिरा और पैट कमिंस ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उन्हें उम्मीद थी की टीम अच्छी बैटिंग करेगी और बड़ा स्कोर करेगी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। एक दमदार शुरुआत मिलने के बावजूद टीम मिडिल ओवर में खराब प्रदर्शन के चलते सिर्फ 19 ओवरों में 165 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई।
इस दौरान ट्रेविस हेड ने 28 गेंदों में 9 चौके और तीन छक्कों के मदद से सबसे अधिक 61 रन बनाए। वहीं ईशान किशन ने 29 गेंद में चार चौके और दो छक्कों की मदद से 42 रन की पारी खेली। अभिषेक शर्मा 15 रन के स्कोर पर आउट हुए। जबकि पैट कमिंस के बल्ले से 10 रन आए। इसके अलावा हर बल्लेबाज सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुआ। KKR के लिए वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए। जबकि सुनील नरेन और कार्तिक त्यागी को दो-दो सफलता मिली। वहीं वैभव अरोड़ा, कैमरन ग्रीन और अनुकूल रॉय एक-एक विकेट हासिल करने में कामयाब रहे।
यह भी पढ़ें: Kavya Maran की बढ़ी चिंता, बीमारी के कारण स्टार खिलाड़ी नहीं खेल पाएगा, SRH को तगड़ा नुकसान
रन चेस में KKR ने किया कमाल
पिच के हाल और टारगेट को ध्यान में रखते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने काफी सधी हुई शुरुआत की और इस टीम ने 18.2 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाकर 7 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।
इस दौरान अंगकृष रघुवंशी ने सबसे ज्यादा 47 गेंद में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 59 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे ने 36 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 43 रन की पारी खेली। फिन एलेन ने 29 रन वही रिंकू सिंह ने नाबाद 22 रन बनाए। इस दौरान एसआरएच के लिए पैट कमिंस, शिवांग कुमार और साकिब हुसैन ने एक-एक सफलता अर्जित की। बता दें कि यह कोलकाता नाइट राइडर्स की इस सीजन की तीसरी जीत है और इस जीत के साथ यह टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है।
FAQs
KKR vs SRH मैच किसने जीता?
यह भी पढ़ें: बीच सड़क पर अपनी पत्नी को डांटते नजर आए David Miller, वाइफ पर क्रिकेटर के गुस्से का VIDEO वायरल