Akay Kohli
Akay Kohli

Akay Kohli: विराट कोहली की गिनती दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में की जाती है और इन्होंने अकेले ही कई मैच देश की झोली में डाले हैं। विराट कोहली जितना अपने प्रोफेशनल जीवन की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं उतना ही वो अपने निजी जीवन की वजह से भी मीडिया की लाइम लाइट में रहते हैं।

विराट कोहली के परिवार में उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा और दो बच्चे हैं। अनुष्का शर्मा देश की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक हैं। विराट कोहली अपने बच्चों को मीडिया से दूर रखते हैं और कोशिश करते हैं कि, इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल न हों।

Advertisment
Advertisment

अनुष्का शर्मा ने शेयर की बेटे Akay Kohli की तस्वीर

जन्म के 6 महीनों के बाद मां अनुष्का शर्मा ने दिखाई अकाय कोहली की पहली झलक, बहुत ही क्यूट और प्यारा लगा कोहली का लाल 1

विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और वो लगातार अपडेट देते रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक तस्वीर साझा की और यह तस्वीर और किसी की नहीं बल्कि उनके बेटे अकाय कोहली (Akay Kohli) की थी। इस तस्वीर में अकाय कोहली का चेहरा नहीं बल्कि उनके हाथ दिखाई दे रहे थे। इसके साथ ही तस्वीर में कई प्रकार की आइसक्रीम और कुछ वेजीटेबल्स भी रखी हुई दिखाई दे रही थी। अकाय कोहली (Akay Kohli) की यह तस्वीर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

पिता के साथ भी नजर आए थे Akay Kohli

अकाय कोहली (Akay Kohli) अभी 6 महीने के हैं और ऐसे में वो अपना अधिकतर समय घर पर ही व्यतीत करते हैं। लेकिन कुछ दिनों पहले ये अपने पिता विराट कोहली के साथ उनकी गोद में खेलते हुए दिखाई दिए थे। मगर उस दौरान भी फैंस इनका चेहरा नहीं देख पाए थे। दरअसल बात यह है कि, जब विराट कोहली अपने परिवार के साथ ट्रैवल करते हैं तो वो सभी से ये अनुरोध करते हैं कि, उनके बेटे की तस्वीर को न लिया जाए। जन्म के कई महीनों तक उन्होंने बेटी वामिका को भी मीडिया से दूर रखा था।

लंदन में रहता है विराट का परिवार

टीम इंडिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक विराट कोहली का परिवार लंबे समय से लंदन में रह रहा है। ऐसी संभावनाएं हैं कि, विराट कोहली क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद लंदन में ही रहते दिखाई देंगे। हालांकि जब ये खबरें आई थी तो कई लोगों के द्वारा विराट कोहली के इस फैसले की आलोचना भी की गई थी। लेकिन इन्होंने सभी हालातों को देखने के बाद ही यह फैसला किया है।

Advertisment
Advertisment

इसे भी पढ़ें – हेड कोच बनते ही भारत के दूसरे कुंबले का करियर खा गए गौतम गंभीर, धोनी के तारीफ करने की गौती ने दी सजा

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...