MS Dhoni
MS Dhoni

महज कुछ ही समय के बाद IPL 2024 की शुरुआत होगी और यह IPL सभी टीमों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस IPL के बाद T20 World Cup है और खिलाड़ियों का चयन IPL 2024 में प्रदर्शन के बाद ही किया जाएगा। IPL 2024 को ध्यान में रखते हुए सभी टीमों ने अपनी तैयारियों को तेज करना शुरू कर दिया है और इसके साथ ही कई टीमों ने तो ट्रेनिंग कैंप को भी लगाने का काम कर दिया है।

IPL 2024 की तैयारी में MS Dhoni की कप्तानी वाली CSK ने भी अपनी कमर कस ली है और बीते दिनों ही उन्हें अभ्यास करते हुए भी देखा गया था। MS Dhoni ने अपनी कप्तानी में 5 IPL ट्रॉफी अपनी नाम की है। इन दिनों MS Dhoni का नाम एक बार फिर से न्यूज के गलियारों में गूंज रहा है और उनके साथी खिलाड़ी ने उनके बारे में कई ऐसी चीजें बताई हैं जिसके बारे में कोई भी धोनी समर्थक सोच नहीं सकता है।

Advertisment
Advertisment

MS Dhoni ने दिखाई अपनी दादागिरी

Mahish Teekshana
Mahish Teekshana

CSK के कप्तान MS Dhoni अपने फैसलों की वजह सोशल मीडिया की सुर्खियों को बटोरते रहते हैं और इसके साथ ही उनके साथी खिलाड़ी भी सभी के साथ उनके अनुभवों को साझा करते रहते हैं। हाल ही में एक ऐसी खबर आई है जिसके बाद MS Dhoni सोच में पड़ गए हैं कि, आखिरकार MS Dhoni ने ऐसा फैसला क्यों किया? दरअसल बात यह है कि, MS Dhoni की टीम में खेलने वाले श्रीलंकाई स्पिनर महीष तीक्षणा (Mahish Teekshana) ने हाल ही में बताया है कि, MS Dhoni ने IPL 2024 में उन्हें गेंदबाजी करने से मना किया है।

तीक्षणा ने सुनाया MS Dhoni के साथ का किस्सा

ILT20 खेल रहे महीष तीक्षणा ने अपने हालिया इंटरव्यू के दौरान बताया कि, ‘IPL 2023 फाइनल के बाद मैं उनसे मिलने गया और उन्होंने मुझे हग किया और बोला कि, अगले सीजन में तुम सिर्फ और सिर्फ बल्लेबाजी और फील्डिंग करोगे। अगर मैं ईमानदारी से कहूँ तो IPL 2023 में मैंने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है और मुझसे फील्डिंग में भी कई मर्तबा गलतियां हुई हैं।’

इसे भी पढ़ें – टी20 वर्ल्ड कप चयन के लिए रोहित-अगरकर ने मिलकर तय किये 15 नाम, ईशान-राहुल का नाम नदारद, पंत की वापसी

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...