Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा और अर्जुन तेंदुलकर को निकाला, इन 20 खिलाड़ियों को भी किया रिलीज

Mumbai Indians
Mumbai Indians

Mumbai Indians: आईपीएल 2025 को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी हैं और 31 अक्टूबर से पहले सभी टीमें अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची को जारी करेगी। इन्हीं टीमों में से एक मुंबई इंडियंस के हवाले से कई बड़ी खबरें आई हैं और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मैनेजमेंट के द्वारा कई दिग्गज खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। कहा जा रहा है कि, इस बार मुंबई की टीम अपनी रिटेन्शन लिस्ट में कई बड़े उलटफेर कर सकती है। इसी वजह से सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के स्क्वाड से जुड़ी हुई कई खबरें वायरल हो रही हैं।

Mumbai Indians कर सकती हैं इन खिलाड़ियों को रिटेन

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा और अर्जुन तेंदुलकर को निकाला, इन 20 खिलाड़ियों को भी किया रिलीज 1

आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मैनेजमेंट के द्वारा कई बड़े संकेत दिए गए हैं। कहा जा रहा है कि, मुंबई के द्वारा महज 3 खिलाड़ियों को ही रिटेन किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मैनेजमेंट के द्वारा आगामी सत्र के पहले हार्दिक पंड्या, नेहाल वढेरा और ईशान किशन को रिटेन किया जा सकता है। आगामी सत्र के लिए हार्दिक ही टीम की कमान संभालते हुए दिखाई दे सकते हैं। इसके साथ ही यह भी खबर आई है कि, ईशान किशन को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया जा सकता है।

रोहित-अर्जुन होंगे टीम से बाहर

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मैनेजमेंट के द्वारा जब रिलीज खिलाड़ियों की फेहरिस्त को जारी किया जाएगा तो इस सूची में सबसे पहले पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को शामिल किया जाएगा। कहा जा रहा है कि, पिछले कुछ समय से टीम में जो अनबन है उसके पीछे का मास्टरमाइंड और कोई नहीं बल्कि पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हैं। इसके साथ ही यह भी खबर आई है कि, अर्जुन तेंदुलकर को भी मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा आगामी सत्र से पहले रिलीज किया जाएगा।

Mumbai Indians कर सकती है इन खिलाड़ियों को रिलीज

रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, हार्विक देसाई, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश माधवाल, जेसन बेहरेनडोर्फ, रोमारियो शेफर्ड, गेराल्ड कोएट्जे, क्वेन मफ़ाका, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा।

इसे भी पढ़ें – टीम इंडिया के फैंस को मिली बड़ी खुशखबरी, लगातार 2 हार के बावजूद WTC फाइनल में भारत, बस करना हैं ये छोटा सा काम

Adarsh Kumar Tiwari

कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करते-करते दिमाग हैंग सा हो गया था और उसके बाद राहत मिली...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!