Posted inक्रिकेट न्यूज़

IPL 2025 के बीच फैंस को रुला गया मुंबई इंडियंस का दिग्गज खिलाड़ी, 38 साल की उम्र में किया संन्यास का ऐलान

Mumbai Indians' veteran player made fans cry in the midst of IPL 2025, announced his retirement at the age of 38

Mumbai Indians: इस समय हर किसी की निगाहें इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 18वें सीजन पर टिकी हुई है, क्योंकि इसमें हर एक मैच काफी ज्यादा रोमांचक हो रहा है। लेकिन इन्हीं सब चीजों के बीच मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के एक 38 वर्षीय खिलाड़ी ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। उसके संन्यास की खबर से सभी लोग काफी ज्यादा हैरान हैं। तो आइए उस खिलाड़ी के बारे में जानते हैं, जिसने अचानक संन्यास का ऐलान कर दिया है।

इस खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान

Moises Henriques

दरअसल, आईपीएल 2025 के बीच मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के जिस खिलाड़ी ने संन्यास का ऐलान किया है वह कोई और नहीं बल्कि 38 साल के मोइसेस हेनरिक्स (Moises Henriques) हैं। मालूम हो कि वह साल 2011 में मुंबई इंडियंस के स्क्वॉड का हिस्सा रहे थे और उन्होंने अब अचानक फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है।

संन्यास का ऐलान करते हुए मोइसेस हेनरिक्स ने कही ये बात

38 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई ऑल राउंडर मोइसेस हेनरिक्स ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास लेते हुए कहा कि उन्होंने बीते साल क्रिसमस से पहले ही तय कर लिया था कि उन्हें अब शेफील्ड शील्ड क्रिकेट में खेलना बंद कर देना चाहिए। इसके बाद उन्होंने बताया कि इस उम्र में भी वह पूरी तरह से फिट हैं और उनका शरीर उनका साथ दे रहा है। मगर लंबे फॉर्मेट के खेल में वह जीत से अपने राज्य की मदद नहीं कर पा रहा हैं। इस वजह से उन्होंने ऐसा फैसला किया है।

कुछ ऐसा है मोइसेस हेनरिक्स का करियर

मोइसेस हेनरिक्स के इंटरनेशनल करियर की करें तो वह कुछ ख़ास नहीं है। उनके नाम 44 मैचों की 44 पारियों में 17.18 की औसत और 77.27 के स्ट्राइक रेट से 636 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। इस दौरान उन्होंने 81* के बेस्ट स्कोर के साथ 4 अर्धशतक जड़ा है। उनके नाम टेस्ट में 164, वनडे में 117 और टी20 में 355 रन रन दर्ज हैं।

वहीं उन्होंने इस दौरान 26 पारियों में 17 विकेट लेने का कारनामा भी किया है। उन्होंने टेस्ट में 2. वनडे में 8 और टी20 में 7 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा आईपीएल में उनके नाम 62 मैचों में 1000 रन बनाने के साथ ही साथ 42 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है।

यह भी पढ़ें: रोहित की छुट्टी, गिल नए कप्तान, IPL 2025 खेलने वाले 4 युवा खिलाड़ियों का डेब्यू, इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए 17 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान!

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!