Nehal Wadhera Biography
Nehal Wadhera Biography

नेहल वढेरा की जीवनी (Nehal Wadhera Biography In Hindi):

नेहल वढेरा भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारों में से एक हैं, जो घरेलू क्रिकेट में पंजाब और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं. वह बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज हैं और लेग ब्रेक गेंदबाजी भी करते हैं. नेहल वढेरा ने घरेलू क्रिकेट में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है.

नेहल वढेरा का जन्म और परिवार (Nehal Wadhera Birth and Family):

Nehal Wadhera Family
Nehal Wadhera Family

नेहल वढेरा का जन्म 4 सितंबर 2000 को लुधियाना, पंजाब में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था. उनके पिता कमल वढेरा, एक बिजनेसमैन हैं और उनकी मां का नाम गुरप्रीत वढेरा है. उनकी एक बड़ी बहन रिदम वढेरा है. 9 साल की उम्र में नेहल वढेरा ने युवराज सिंह को देखकर क्रिकेट खेलना शुरू किया था. उनके परिवार ने क्रिकेट खेलने के लिए उनको काफी सपोर्ट किया.

Advertisment
Advertisment

नेहल वढेरा की बायोग्राफी और पारिवारिक जानकारी (Nehal Wadhera Biography and Family Details):

नेहल वढेरा का पूरा नाम नेहल वढेरा 
नेहल वढेरा का डेट ऑफ बर्थ 04 सितंबर 2000
नेहल वढेरा का जन्म स्थान लुधियाना, पंजाब, भारत
नेहल वढेरा की उम्र 23 साल
नेहल वढेरा की भूमिका दाएं हाथ के बल्लेबाज
नेहल वढेरा के पिता का नाम कमल वढेरा
नेहल वढेरा की माता का नाम गुरप्रीत वढेरा
नेहल वढेरा की बहन का नाम रिदम वढेरा
नेहल वढेरा की वैवाहिक स्थिति अविवाहित
नेहल वढेरा की गर्लफ्रेंड का नाम ज्ञात नहीं

नेहल वढेरा का लुक (Nehal Wadhera Looks):

रंग गोरा
आखों का रंग काला
बालों का रंग काला
लंबाई 5 फुट 9 इंच
वजन 70 किलोग्राम

नेहल वढेरा की शिक्षा (Nehal Wadhera Education):

नेहल वढेरा शुरू से ही पढ़ाई में काफी होशियार थे, उन्होंने लुधियाना स्थित सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल से दसवीं तक पढ़ाई की है. इसके बाद नेहल ने बीसीएम आर्य मॉडल सीनियर सेंकेडरी स्कूल में 12वीं पास की. लुधियाना के सतीश चंद्र धवन सरकारी कॉलेज से नेहल ने स्नातक की डिग्री हासिल की. 

नेहल वढेरा का शुरुआती करियर (Nehal Wadhera Early Career):

Nehal Wadhera
Nehal Wadhera

12 साल की उम्र में नेहल वढेरा के अंदर क्रिकेट के प्रति जुनून को देखकर उनके पिता ने उन्हें लुधियाना जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तहत प्रशिक्षण के लिए भेजा. जल्द ही नेहल वढेरा को पंजाब की अंडर-16 टीम में खेलने का मौका मिला. इसके बाद उन्होंने पंजाब की अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व किया और 2017-18 सीजन में 529 रन बनाए. जिसके बाद उन्हें भारत की अंडर-19 टीम में चुना गया. 17 जुलाई 2018 को श्रीलंका के खिलाफ चार दिवसीय मैच में उन्होंने अंडर-19 टीम में पदार्पण करते हुए 82 रन बनाए. वह लुधियाना में किसी भी स्तर पर भारत के लिए खेलने वाले तीसरे क्रिकेटर भी बन गए. 

अप्रैल 2022 में, 21 साल की उम्र में नेहल ने इंटर-डिस्ट्रिक्ट अंडर-23 क्रिकेट चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में रन मशीन बनकर उभरे और बठिंडा के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 414 गेंदों पर 578 रन बनाकर एक पारी में सर्वोच्च स्कोर के ब्रायन लारा के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. उन्होंने इस दौरान 42 चौके और 37 छक्के लगाए. इसके साथ ही वह पंजाब क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए. वह पंजाब के लिए सबसे तेज 200, 300, 400 और 500 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

नेहल वढेरा का घरेलू क्रिकेट करियर (Nehal Wadhera Domestic Career):

दिसंबर 2020 में, नेहल वढेरा को 2020–2021 की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए पंजाब की टीम में चुना गया. उन्हें जनवरी 2023 में 2022–23 रणजी ट्रॉफी के लिए पंजाब की टीम में शामिल किया गया. 3 जनवरी 2023 को नेहल ने गुजरात के खिलाफ पंजाब के लिए फर्स्ट क्लास में डेब्यू किया. अपने पहले मैच में उन्होंने 123 रन बनाकर पंजाब 380 रन से बड़ी जीत दिलाई. 18 जनवरी 2023 को मध्य प्रदेश के खिलाफ अपने तीसरे प्रथम श्रेणी मैच में उन्होंने 214 रन की पारी खेली और अपना पहला दोहरा शतक लगाया. अपने पहले सीजन में, उन्होंने सात पारियों में 376 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच चुन गए.

Advertisment
Advertisment

2023-24 में, उन्होंने बड़ौदा के खिलाफ 23 नवंबर 2023 को विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब के लिए अपनी लिस्ट ए की शुरुआत की. उन्होंने मैच में 51 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 49 रन की पारी खेली. जुलाई 2023 में, उन्हें 2023 एसीसी इमर्जिंग टीम्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में नामित किया गया.

नेहल वढेरा का आईपीएल करियर (Nehal Wadhera IPL Career):

Nehal Wadhera
Nehal Wadhera

दिसंबर 2022 में, पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस ने नेहल वढेरा को 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था. 2 अप्रैल 2023 को, नेहल वढेरा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपना ट्वेंटी 20 डेब्यू किया. अपने पहले मैच में, उन्होंने 13 गेंदों पर दो छक्कों के साथ तेज 21 रन बनाए और सभी को प्रभावित किया. 6 मई 2023 को, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक लगाया. उस आईपीएल सीजन में उन्होंने 14 पारियों में 241 रन बनाए. 

नेहल वढेरा का डेब्यू (Nehal Wadhera Debut): 

  • प्रथम श्रेणी – 03-05 जनवरी 2023 को गुजरात के खिलाफ, वलसाड में
  • लिस्ट-ए – 23 नवंबर 2023 को बड़ौदा के खिलाफ, थाना में
  • आईपीएल – 02 अप्रैल 2023 को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ, बैंगलोर में

नेहल वढेरा का ओवरऑल क्रिकेट करियर (Nehal Wadhera Career Summary):

प्रारूप कुल मैच पारी कुल रन उच्चतम स्कोर औसत स्ट्रइक रेट शतक अर्धशतक चौका छक्का
प्रथम श्रेणी (FC)  12 17 739 214 46.18 59.74 3 1 81 15
लिस्ट -ए (List A) 6 5 106 106 21.20 66.66 0 0 9 1
आईपीएल (IPL) 14 10 241 64 26.78 145.18 0 2 23 12

नेहल वढेरा के रिकॉर्ड्स (Nehal Wadhera Records List):

  • नेहल वढेरा 578 रन के साथ पंजाब क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज हैं. 
  • उनके नाम सबसे तेज 200, 300, 400 और 500 रन का रिकॉर्ड दर्ज है.
  • वह आईपीएल कॉल-अप पाने वाले लुधियाना के तीसरे खिलाड़ी हैं. 

नेहल वढेरा की नेटवर्थ (Nehal Wadhera Net Worth):

Nehal Wadhera
Nehal Wadhera

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नेहल वढेरा की नेटवर्थ लगभग 40 लाख रुपये है. उन्होंने घरेलू क्रिकेट, आईपीएल और ब्रांड एंडोर्समेंट से अच्छी कमाई की है. मुंबई इंडियंस ने उन्हें आईपीएल 2023 की नीलामी में 20 लाख रुपये की बेस प्राइस पर खरीदा था. इसके अलावा, वे CEAT, Spartan Sports और F45 Training जैसे ब्रांडों के विज्ञापन से अच्छी कमाई करते हैं. नेहल वढेरा बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज और रेंज रोवर स्पोर्ट जैसे लग्जरी कारों के मालिक हैं. उनके पास जालंधर में आलीशान घर है.

नेहल वढेरा की गर्लफ्रेंड (Nehal Wadhera Girlfriend):

नेहल वढेरा की गर्लफ्रेंड के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है. वह फिलहाल किसी रिलेशनशिप में नहीं हैं और अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं.

नेहल वढेरा के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Interesting Facts About Nehal Wadhera):

  • नेहल वढेरा का जन्म 4 सितंबर 2000 को पंजाब के लुधियाना में हुआ था. उनके पिता कमल वढेरा, जो एक उधोगपति हैं और उनकी मां गुरप्रीत वढेरा एक गृहणी है.
  • उन्हें बचपन से ही खेलों में रुचि थी और उन्होंने 9 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था. उन्होंने लुधियाना जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तहत प्रशिक्षण लिया.
  • नेहल 2015-16 सीजन में पंजाब अंडर -16 के लिए खेलना शुरू किया और बाद में विजय मर्चेंट ट्रॉफी और 2017-18 कूच बिहार ट्रॉफी में पंजाब अंडर -19 के लिए खेला जहां उन्होंने 44.08 की औसत से 529 रन बनाए.
  • 2018 में, उन्होंने अंडर-19 भारत के लिए खेला और 17 जुलाई 2018 को श्रीलंका के खिलाफ अपने डेब्यू में 82 रन बनाए और दो अंडर-19 एशिया कप में खेले.
  • 2021 में, जेपी अट्रे मेमोरियल नेशनल वनडे टूर्नामेंट में आरबीआई के खिलाफ मुंबई इलेवन के लिए एक मैच के दौरान, उन्होंने 171 रन बनाए जो टूर्नामेंट में अब तक का सर्वोच्च स्कोर बन गया.
  • 2022 में, उन्होंने बठिंडा अंडर-23 के खिलाफ लुधियाना अंडर-23 के एक मैच में एक पारी में 578 रन बनाए. उन्होंने 414 गेंदें लीं और 37 छक्कों और 42 चौकों सहित 79 चौके लगाए.  
  • उन्होंने 3 जनवरी 2023 को गुजरात के खिलाफ अपना रणजी डेब्यू मैच खेला और 123 रन बनाए. उन्होंने मध्य प्रदेश के खिलाफ एक अन्य रणजी मैच में 214 रन बनाये.
  • दिसंबर 2022 की आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस ने उन्हें उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा.
  • उन्होंने 2 अप्रैल 2023 को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में 13 गेंदों पर 21 रन बनाए थे.
  • वह किसी भी आयु स्तर पर भारत के लिए खेलने वाले लुधियाना के तीसरे क्रिकेटर हैं.
  • उनके नाम क्रिकेट में एक पारी में सबसे तेज 200, 300, 400 और 500 रन बनाने का रिकॉर्ड है.
  • नेहल को युवराज सिंह , सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली पसंद हैं. उन्हें नए जमाने के युवराज सिंह के नाम से जाना जाता है.

नेहल वढेरा की पिछली 10 पारियां (Nehal Wadhera last 10 Innings):

मैच रन विकेट प्रारूप तारीख
पंजाब बनाम तमिलनाडु 43 & 109 0/8 प्रथम श्रेणी  16 फरवरी 2024
पंजाब बनाम गुजरात 16 & 17 प्रथम श्रेणी  09 फरवरी 2024
पंजाब बनाम छत्तिसगढ़ प्रथम श्रेणी  02 फरवरी 2024
पंजाब बनाम गोवा 0 & 49* प्रथम श्रेणी  26 जनवरी 2024
पंजाब बनाम त्रिपुरा 56 प्रथम श्रेणी  19 जनवरी 2024
पंजाब बनाम रेलवे 3 प्रथम श्रेणी  12 जनवरी 2024
पंजाब बनाम कर्नाटका 44 & 26 प्रथम श्रेणी  05 जनवरी 2024
पंजाब बनाम बंगाला 9 लिस्ट ए 05 दिसंबर 2023
पंजाब बनाम नागालैंड लिस्ट ए 03 दिसंबर 2023
पंजाब बनाम तमिलनाडु 25 लिस्ट ए 01 दिसंबर 2023

हमें पूरी उम्मीद है कि आपको नेहल वढेरा की जीवनी (Nehal Wadhera Biography In Hindi) पसंद आई होगी. अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें. 

FAQs:

Q. नेहल वढेरा कौन है?

A. नेहल वढेरा एक भारतीय क्रिकेटर हैं, जो घरेलू सर्किट में पंजाब और आईपीएल मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं.

Q. नेहल वढेरा का जन्म कब और कहां हुआ था?

A. नेहल वढेरा का जन्म 4 सितंबर 2000 को पंजाब के लुधियाना में हुआ था. 

Q. नेहल वढेरा की उम्र कितनी है?

A. 23 साल (2023)

Q. नेहल वढेरा आईपीएल में किस टीम से खेलते हैं?

A. मुंबई इंडियंस

Q. नेहल वढेरा की गर्लफ्रेंड का नाम क्या है?

A. नेहल वढेरा की गर्लफ्रेंड के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है. 

ये भी पढ़ें- Shivam Mavi Biography: शिवम मावी की जीवनी, उम्र, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, गर्लफ्रेंड, परिवार और कुछ रोचक तथ्य

ये भी पढ़ें- Akash Deep Biography: आकाश दीप का जीवन परिचय, उम्र, गर्लफ्रेंड, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, फैमिली और कुछ रोचक जानकारियां