Mumbai Indians

Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम के लिए आईपीएल 2024 का सीजन हार्दिक पांड्या की कप्तानी में काफी औसतन रहा था. जिस कारण से ऐसा माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस की टीम मैनेजमेंट आईपीएल 2025 के ऑक्शन से पहले टीम की कप्तान के ऊपर बड़ा फैसला ले सकती है. मीडिया में आई रिपोर्ट्स के अनुसार हार्दिक पांड्या की कप्तानी से मुंबई की फ्रेंचाइजी के मालिक कुछ खास इम्प्रेस नहीं है.

वहीं दूसरी तरफ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अब एक बार फिर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान बनना नहीं चाहते है. जिस कारण से ऐसा माना जा रहा है कि अब मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2025 के सीजन में कप्तानी की जिम्मेदारी दुनिया के नंबर 1 ऑलराउंडर करते हुए नजर आएंगे.

Advertisment
Advertisment

बेन स्टोक्स बने मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी का हिस्सा

Mumbai Indians

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की SA 20 की फ्रेंचाइजी एमआई केपटाउन ने टी20 लीग के तीसरे संस्करण से पहले बेन स्टोक्स को अपने साथ जोड़ लिया है. मीडिया में आई रिपोर्ट्स के अनुसार एमआई केपटाउन की फ्रेंचाइजी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी भी बेन स्टोक्स को प्रदान कर सकती है.

अगर ऐसा होता है और बेन स्टोक्स (Ben Stokes) की कप्तानी में एमआई केपटाउन (MI Cape Town) की फ्रेंचाइजी SA 2025 के सीजन में शानदार प्रदर्शन करती है तो मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी 2025 के सीजन के लिए भी बेन स्टोक्स को अपनी टीम में शामिल कर सकती है.

Advertisment
Advertisment

बेन स्टोक्स बन सकते है मुंबई इंडियंस के अगले कप्तान

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) से बीते दिनों आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार हार्दिक आईपीएल 2025 के ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते है. वहीं टीम के दिग्गज रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव भी कप्तान बनने के लिए अलग- अलग फ्रेंचाइजी का रुख कर सकते है. जिस कारण से ऐसा माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम मैनेजमेंट आईपीएल 2025 के सीजन के लिए इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को ही कप्तान के रूप में नियुक्त करने का फैसला कर सकते है.

बेन स्टोक्स के साथ ट्रेंट बोल्ट की हुई मुंबई इंडियंस में वापसी

SA 20 के तीसरे संस्करण के लिए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की फ्रेंचाइजी ने टीम स्क्वॉड में बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के साथ- साथ न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट और अफ़ग़ानिस्तान के ऑलराउंडर अज़मतुल्लाह उमरज़ई को भी शामिल किया. इन दिग्गजों के शामिल होने से एमआई केपटाउन (MI Capetown) की टीम अब काफी मजबूत नज़र आ रही है. जिस कारण से इस बार SA 20 में एमआई केपटाउन के भी जीतने के काफी अधिक चांस है.

यह भी पढ़े: दलीप ट्रॉफी के लिए BCCI ने किया 4 टीमों का ऐलान, इन 61 खिलाड़ियों को मौका, राहुल-पंत को दिया 440 वोल्ट का झटका