Rohit Sharma
Rohit Sharma

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इन दिनों IPL में भाग ले रहे हैं और मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए इन्होंने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस सीजन मुंबई की टीम को 2 मैचों में जीत हासिल हुई है और दोनों ही मैचों में रोहित शर्मा की बल्लेबाजी ने बड़ा प्रभाव डाला है।

लेकिन पिछले कुछ समय से यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रही है कि, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मुंबई इंडियंस के लिए आखिरी साल खेल रहे हैं और इसके बाद वो किसी दूसरी टीम के साथ जुडते हुए दिखाई दे सकते हैं। रोहित शर्मा के बारे में यह खबर और किसी ने नहीं बल्कि पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन की है।

Advertisment
Advertisment

इस वजह से मुंबई इंडियंस छोड़ सकते हैं रोहित शर्मा

माइकल वॉन ने उठा दिया राज से पर्दा, बताया IPL 2025 से कौन सी टीम में खेलेंगे रोहित शर्मा 1

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) IPL 2024 की नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान थे लेकिन मैनेजमेंट ने इन्हें नीलामी के ठीक पहले कप्तानी से हटाते हुए हार्दिक पंड्या को टीम का कप्तान नियुक्त किया है। कहा जा रहा है कि, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के इस फैसले से खुश नहीं हैं और इसी वजह से वो आगामी सत्र से पहले खुद को टीम से बाहर कर सकते हैं। अगर रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस से गए तो फिर टीम की ब्रांड वैल्यू पूरी तरह से गिर जाएगी।

इस टीम के साथ जुड़ सकते हैं रोहित शर्मा

अगर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) IPL 2025 की नीलामी से पहले खुद को टीम से बाहर कर लेते हैं तो वो किसी दूसरी टीम के साथ जुड़ते हुए दिखाई दे सकते हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने अपने हालिया इंटरव्यू के दौरान बताया कि, मुझे लग रहा है कि, IPL 2025 में रोहित शर्मा CSK के साथ जुडते हुए दिखाई दे सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने को लेकर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की भी आलोचना की है और उन्होंने हार्दिक पंड्या का समर्थन भी किया था।

Advertisment
Advertisment

बेहद शानदार रहा है रोहित शर्मा का करियर

अगर बात करें मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के आईपीएल में बतौर कप्तान प्रदर्शन की तो इनकी गिनती आज IPL के सबसे बेहतरीन कप्तानों में की जाती है। रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट ने 2013 के मध्य सीजन में टीम की कमान सौंपी थी और उन्होंने अपनी कप्तानी में 5 मर्तबा (साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020) टीम को चैंपियन बनाया था।

इसे भी पढ़ें – यशस्वी-गिल का कट रहा टी20 वर्ल्ड कप से पत्ता, BCCI ने इन 2 खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप में शामिल करने का बनाया मन

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...