Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

BGT के बाद रोहित शर्मा की टेस्ट कप्तानी पद से छुट्टी! फिर ये 2 खिलाड़ी होंगे कप्तान-उपकप्तान

Rohit Sharma removed from the post of Test captaincy after BGT! Then these two players will be captain-vice-captain

BGT: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है. इस सीरीज में रोमांच अपने चरम सीमा पर पहुँच चुका है. 3 मैचों की सीरीज में दोनों टीमों ने अभी तक 1-1 मैच जीता है जबकि एक मैच ब्रिस्बेन में ड्रा हुआ था.

टीम इंडिया पर्थ में जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में पहला टेस्ट मैच जीतने में सफल हुई है जबकि दूसरे मैच में रोहित शर्मा की वापसी के बाद से ही टीम इंडिया का हार का सिलसिला लगातार जारी है.

टीम इंडिया रोहित की कप्तानी में दो मैच खेल चुकी है जिसमें एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है जबकि एक मैच ड्रा हो गया था. चौथे मैच में भी टीम इंडिया की हालत खस्ता है. बगत ख़त्म होने के बाद रोहित शर्मा टेस्ट की कप्तानी छोड़ सकते है.

रोहित शर्मा BGT के बाद छोड़ सकते हैं कप्तानी

BGT के बाद रोहित शर्मा की टेस्ट कप्तानी पद से छुट्टी! फिर ये 2 खिलाड़ी होंगे कप्तान-उपकप्तान 1

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया को पिछले दो महीनों के अंदर शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. रोहित की कप्तानी में पहले न्यूज़ीलैंड ने टीम इंडिया को उन्हीं के घर में हराया था और अब उन्हीं की कप्तानी में टीम इंडिया बॉर्डर गावस्कर में शुरुआती बढ़त बनाने के बाद भी सीरीज को हारने की तरफ अग्रसर है. जिसको देखते हुए उन्हें कप्तानी से हटाया जा सकता है.

जसप्रीत बुमराह कर सकते हैं कप्तानी

रोहित शर्मा की ख़राब कप्तानी का एक कारण उनकी बल्लेबाजी भी है. वो इस होम टेस्ट सीजन से ही लगातार रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे है. उन्होंने पिछली 8 मैचों की 14 पारियों में 11 के औसत से 156 रन बनाये है. और वो पिछली 14 पारियों में सिर्फ एक बार ही पचास से ज्यादा का स्कोर बनाने में सफल हुए थे.

इस सीरीज के बाद रोहित शर्मा कप्तानी छोड़ सकते है और उनकी जगह पर जसप्रीत बुमराह को कप्तानी दी जा सकती है.

ऋषभ पंत बन सकते हैं उपकप्तान

बुमराह ने रोहित की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की कप्तानी की है. और उनकी कप्तानी में टीम इंडिया मैच भी जीती थी. वहीँ बुमराह के बाद उपकप्तानी की जिम्मेदारी ऋषभ पंत को दी जा सकती है. ऋषभ ने टेस्ट क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया हुआ है जिसकी वजह से उन्हें ये जिम्मेदारी दी जा सकती है.

Also Read: रोहित शर्मा के बाद बुमराह नहीं बल्कि इस खिलाड़ी के हैं टेस्ट कप्तान बनने के चांस, अगले 10 साल तक संभाल सकता जिम्मेदारी

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!