SRH vs RCB Playing XI : आईपीएल 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अपने आखिरी लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना करेगी। यह मुकाबला 22 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा।
दोनों टीमें पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। ऐसे में आरसीबी की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में पहला स्थान पक्का करने पर होगी, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद इस मैच में जीत हासिल कर टॉप-2 में अपनी जगह सुनिश्चित करना चाहेगी, जिससे उसे फाइनल तक पहुंचने के लिए दो मौके मिल सकें।
अब इस अहम मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर सभी की नजरें टिकी होंगी। जहां आरसीबी दो बदलाव के साथबदलाव के मैदान में उतर सकती है, वहीं एसआरएच अपनी अंतिम ग्रुप स्टेज भिड़ंत में एक बदलाव के साथ उतर सकती है। साथ ही कुछ खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का यह आखिरी मौका भी होगा। आइए जानते हैं किन-किन बदलावों के साथ उतरेंगी दोनों टीमें ?
इन दो बदलावों के साथ उतर सकती है RCB

आरसीबी अपने आखिरी लीग मुकाबले में प्लेइंग XI में दो बड़े बदलाव कर सकती है। टीम के स्टार ओपनर फिल सॉल्ट की वापसी लगभग तय मानी जा रही है, जो जैकब बेथेल की जगह टीम में शामिल हो सकते हैं। सॉल्ट चोट के कारण पिछले कुछ मुकाबलों से बाहर थे, लेकिन उनकी वापसी आरसीबी की ओपनिंग बल्लेबाजी को और मजबूत मिल सकती हैं।
वहीं टीम के नियमित कप्तान रजत पाटीदार भी वापसी कर सकते हैं। फिट होने के बाद वह दोबारा टीम की कमान संभालते हुए नजर आ सकते हैं और देवदत्त पडिक्कल की जगह प्लेइंग XI में शामिल किए जा सकते हैं। ऐसे में आरसीबी अपने सबसे मजबूत संयोजन के साथ मैदान पर उतरने की कोशिश करेगी।
एक बदलाव के साथ उतरेगी SRH
सनराइजर्स हैदराबाद अपने आखिरी लीग मुकाबले में प्लेइंग XI में एक बदलाव के साथ उतर सकती है। टीम प्रबंधन तेज गेंदबाज प्रफुल हिंगे को प्लेऑफ के मैच से आराम देकर उनकी जगह अनुभवी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को मौका दे सकता है।
उनादकट के पास आईपीएल का अच्छा अनुभव है और वह अपनी स्विंग गेंदबाजी से शुरुआती ओवरों में टीम को विकेट दिलाने की क्षमता रखते हैं। ऐसे में टीम अपने आखिरी लीग मुकाबले में अनुभव और संतुलन के साथ मैदान पर उतरना चाहेगी।
SRH vs RCB : दोनों टीमों के हेड-टू-हेड मुकाबले
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच अब तक आईपीएल में कुल 27 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें हैदराबाद का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है। दोनों टीमों के बीच हुए इन मुकाबलों में SRH ने 14 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि RCB ने 12 मुकाबलों में बाजी मारी है। वहीं एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका था।
हालांकि इस सीजन की बात करें तो दोनों टीमों का आमना-सामना टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों में हो चुका है, जहां आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया था। ऐसे में एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग XI :
SRH : अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, जयदेव उनादकट।
इम्पैक्ट प्लेयर: ट्रेविस हेड
RCB : विराट कोहली, फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर: रासिख सलाम डार
FAQS
SRH vs RCB कब और कहाँ खेला जाएगा ?