Posted inक्रिकेट (Cricket)

IPL 2026 Points Table: गुजरात ने चेन्नई को प्लेऑफ की रेस से किया बाहर, टॉप-2 में जगह लगभग पक्की; जानिए अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

IPL 2026 Points Table

IPL 2026 Points Table : आईपीएल 2026 के 66वें मुकाबले में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रनों से करारी शिकस्त दी और प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 4 विकेट पर 229 रन बनाए।

230 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। शिवम दुबे ने 17 गेंदों में 47 रनों की तेज पारी खेली, लेकिन बाकी बल्लेबाज बड़ा योगदान नहीं दे सके और पूरी टीम 13.4 ओवर में 140 रनों पर सिमट गई। इस जीत के साथ गुजरात ने टॉप-2 में अपनी स्थिति लगभग मजबूत कर ली, जबकि चेन्नई प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई।

आईपीएल 2026 में आरसीबी, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है, जबकि एक स्थान अभी भी खाली है। आइए जानते हैं कि इस मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल में क्या बदलाव हुए हैं।

टॉप-4 की तस्वीर हुई लगभग साफ, तीन टीमों ने प्लेऑफ में बनाई जगह

आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 13 मैचों में 9 जीत और 4 हार के साथ 18 अंक तथा +1.065 नेट रन रेट के दम पर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करते हुए पहला स्थान बरकरार रखा है।

वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बड़ी जीत के बाद गुजरात टाइटंस ने 14 मैचों में 9 जीत और 5 हार के साथ 18 अंक तथा +0.695 नेट रन रेट के दम पर प्लेऑफ में जगह पक्की करते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। सनराइजर्स हैदराबाद 13 मैचों में 8 जीत और 5 हार के साथ 16 अंक तथा +0.350 नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है और प्लेऑफ में पहुंच चुकी है।

राजस्थान रॉयल्स फिलहाल 13 मैचों में 7 जीत और 6 हार के साथ 14 अंकों तथा +0.083 नेट रन रेट के साथ चौथे स्थान पर है और चौथे प्लेऑफ स्थान की सबसे मजबूत दावेदार नजर आ रही है।

प्लेऑफ की रेस से चेन्नई हुई बाहर, KKR और पंजाब की उम्मीदें कायम

श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स ने 13 मैचों में 6 जीत, 6 हार और एक बेनतीजा मुकाबले के साथ 13 अंक तथा +0.227 नेट रन रेट के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद है। पंजाब ने अपने पहले 7 मुकाबलों में 6 जीत दर्ज कर शानदार शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद पिछले 6 मुकाबलों में लगातार खराब प्रदर्शन ने उनकी राह मुश्किल कर दी है और अब टीम की प्लेऑफ उम्मीदों पर खतरा मंडरा रहा है।

दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स भी 13 मैचों में 6 जीत, 6 हार और एक बेनतीजा मैच के साथ 13 अंक तथा +0.011 नेट रन रेट लेकर छठे स्थान पर मौजूद है। KKR की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं अभी भी मजबूत बनी हुई हैं।

गुजरात टाइटंस से हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेऑफ की उम्मीदें पूरी तरह खत्म हो गई हैं। चेन्नई ने 14 मैचों में 6 जीत और 8 हार के साथ 12 अंक तथा -0.345 नेट रन रेट के साथ सातवें स्थान पर रहते हुए अपना अभियान समाप्त किया।

दिल्ली कैपिटल्स 13 मैचों में 6 जीत और 7 हार के साथ 12 अंक तथा -0.871 नेट रन रेट लेकर आठवें स्थान पर है और प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी हैं ।

मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुके हैं। मुंबई इंडियंस 13 मैचों में 4 जीत और 9 हार के साथ 8 अंक तथा -0.510 नेट रन रेट लेकर नौवें स्थान पर है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स भी 13 मैचों में 4 जीत और 9 हार के साथ 8 अंक तथा -0.702 नेट रन रेट के साथ दसवें स्थान पर मौजूद है।

आईपीएल 2026 का अपडेटेड पॉइंट्स टेबल इस प्रकार हैं :

स्थान टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 RCB (Q) 13 9 4 0 18 +1.065
2 GT (Q) 14 9 5 0 18 +0.695
3 SRH (Q) 13 8 5 0 16 +0.350
4 RR 13 7 6 0 14 +0.083
5 PBKS 13 6 6 1 13 +0.227
6 KKR 13 6 6 1 13 +0.011
7 CSK (E) 14 6 8 0 12 -0.345
8 DC 13 6 7 0 12 -0.871
9 MI (E) 13 4 9 0 8 -0.510
10 LSG (E) 13 4 9 0 8 -0.702

ये भी पढ़े : GT vs CSK Match Stats : गिल-साई की तूफानी साझेदारी ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, CSK के नाम दर्ज हुए शर्मनाक रिकॉर्ड; मैच में बने सभी 24 रिकॉर्ड्स पर एक नजर

FAQS

IPL 2026 में किन-किन टीमों ने प्लेऑफ में क्वालीफाई किया ?

आरसीबी, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!