LSG vs PBKS Streaming Guide: आईपीएल 2026 के मैच नंबर 68 में 23 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला उम्मीद से ज्यादा काफी दमदार होगा। चूंकि एक टीम इज्जत बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी जबकि दूसरी टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। तो आइए इस मैच के बारे में विस्तार से चर्चा कर लेते हैं।
लखनऊ में होने वाला है LSG vs PBKS मैच

बता दें कि शनिवार, 23 मई शाम 7:30 बजे लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला होगा। ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर की टीम LSG के होम ग्राउंड इकाना क्रिकेट स्टेडियम में एक दूसरे के आमने-सामने होगी। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी ज्यादा अहम है। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स जीत दर्ज कर अपने फैंस को जाते-जाते एक अच्छी याद देते जाने की कोशिश करेगी।
इस समय पंजाब किंग्स 13 में से 6 मैच जीत-6 मैच हार और 1 मैच बारिश के वजह से गंवाकर 13 अंक के साथ अंक तालिका में पांचवें नंबर पर है। वहीं LSG 13 में से 4 मैच जीत और 9 मैच हार 8 अंक के साथ अंक तालिका में सबसे अंतिम पायदान पर है।
वहीं पंजाब कोशिश करेगी कि वो जीत दर्ज कर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए एक कदम और आगे बढ़ाएं। इस मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी। हालांकि लाइव स्ट्रीमिंग 6:30 बजे से ही शुरू हो जाएगी और टॉस 7:00 बजे उछाला जाएगा।
यहां देखें LSG vs PBKS मैच का लाइव स्ट्रीम
LSG vs PBKS मैच जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स के जरिए देखा जा सकता है। जिओ हॉटस्टार पर मोबाइल और डिजिटल यूजर्स मैच देख सकते हैं। वहीं स्टार स्पोर्ट्स के जरिए टीवी यूजर्स मैच का मजा ले सकते हैं। लखनऊ और पंजाब के बीच होने जा रहे इस मैच का मजा 10 से ज्यादा भाषाओं में लिया जा सकता है।
कुछ ऐसा है दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़ों की बात करें तो अब तक दोनों टीमों के बीच 7 मैच हुए हैं। इसमें से 3 LSG वहीं 4 PBKS ने जीते हैं। 2026 में हुआ मैच पंजाब में 54 रन से जीता था और अब देखना होगा कि इस बार का मैच कौन जीतेगा।