Siraj-Patidar-Kohli-Jacques retained, but RCB released these 18 players before IPL 2025

IPL 2025: आईपीएल 2024 (IPL 2024) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलरू (RCB) टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा था। क्योंकि, टीम शुरुआती दौर के बाद भी प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रही थी। हालांकि, टीम को एलिमिनेटर मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। आईपीएल 2024 में आरसीबी (RCB) टीम के कुछ खिलाड़ियों ने बेहद ही शानदार प्रदर्शन किया था।

जिसके चलते आईपीएल (IPL 2025) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) मेगा ऑक्शन को ध्यान में रखते हुए 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। जबकि इसके अलावा बाकी के खिलाड़ियों को टीम रिलीज कर सकती है। जानकरी के लिए बता दें कि, आईपीएल 2025 (IPL 2025) से पहले मेगा ऑक्शन होना है।

Advertisment
Advertisment

IPL 2025 से पहले RCB इन खिलाड़ियों को कर सकती है रिटेन

सिराज-पाटीदार-कोहली-जैक्स रिटेन, लेकिन RCB ने IPL 2025 से पहले इन 18 खिलाड़ियों को किया रिलीज 1

बता दें कि, आईपीएल 2025 (IPL 2025) का मेगा ऑक्शन दिसंबर में होना है। आरसीबी टीम के स्क्वाड को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि, आरसीबी अपनी टीम से जिन 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। उसमें विराट कोहली, मोहम्मद सिराज, रजत पाटीदार और विल जैक्स का नाम शामिल हो सकता है।

आईपीएल के पुराने नियम के मुताबिक मेगा ऑक्शन से पहले टीमें 4 खिलाड़ी ही रिटेन कर सकती हैं। लेकिन बीसीसीआई इस नियम में बदलाव कर सकती है और 6 खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दे सकती है। अगर ऐसा होता है तो आरसीबी अपनी टीम में यश दयाल और महिपाल लोमरोर को भी रिटेन कर सकती है।

कप्तान को कर सकती है रिलीज

आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टीम की कप्तानी फाफ डु प्लेसिस के हाथों में सौंपी गई थी। लेकिन टीम की किस्मत फिर भी नहीं पलटी और पिछले 3 सीजन में टीम औसतन प्रदर्शन की है।

Advertisment
Advertisment

जिसके चलते ऐसा माना जा रहा है कि, आरसीबी टीम आईपीएल 2025 से पहले अपने कप्तान फाफ डु प्लेसिस को भी रिलीज कर सकती है। जबकि इसके अलावा टीम के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल को भी टीम से रिलीज किया जा सकता है। आईपीएल 2024 में मैक्सवेल का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा था।

इन 18 खिलाड़ियों को किया जा सकता है रिलीज

बता दें कि, आरसीबी टीम आईपीएल 2025 में अपनी टीम से इन खिलाड़ियों को रिलीज किया जा सकता है – फाफ डु प्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल, अनुज रावत, सुयश प्रभुदेसाई, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर, विजयकुमार विशाक, आकाश दीप, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरून ग्रीन, अल्ज़ारी जोसेफ, यश दयाल, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, स्वप्निल सिंह।

Also Read: बिग न्यूज: रिकी पोंटिंग के हेड कोच बनते ही चमकी इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की किस्मत, IPL 2025 में होगा पंजाब किंग्स का कप्तान