sl-vs-ind-3rd-odi-match-highlights-in-hindi

SL vs IND: श्रीलंका और इंडिया के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला कोलोंबो के मैदान पर खेला गया। इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 248 रन बनाने में सफल रही।

जिसके जवाब में टीम इंडिया 138 रन ही बना पाई और मुकाबला 110 रनों से हार गई। वहीं, श्रीलंका ने शानदार प्रदर्शन कर सीरीज को 2-0 से अपने नाम करने में सफल रही। आइए देखते हैं इस मुकाबले का मैच हाइलाइट्स…….

Advertisment
Advertisment

SL vs IND मैच हाइलाइट्स:

गंभीर की इन 3 बेवकूफियों के चलते भारत ने गंवाया ODI सीरीज, तीसरे मैच में 110 रन से हारी टीम इंडिया, तो श्रीलंका ने 27 साल बाद जीती ट्रॉफी 1

श्रीलंका की पारी (1-10 ओवर)

मोहम्मद सिराज के पहले ही ओवर में निसंका ने लगाए 2 चौके।
श्रीलका के सलामी बल्लेबाजों ने दिलाई टीम को सधी शुरुआत।
पॉवरप्ले में सिराज रहे महंगे।
शिवम दुबे ने 4 ओवर में दिए महज 9 रन।
पहले 10 ओवर में श्रीलंका ने बनाए 41/0 रन।

11 से 35 ओवर का हाल

Advertisment
Advertisment

10.4 ओवर में श्रीलंका के पुरे हुए 50 रन।
सुंदर ने डाला अपना पहला ओवर मेडेन।
निसंका और फर्नांडो ने पहले विकेट के लिए जोड़े 89 रन।
निसंका 45 रन बनाकर हुए अक्षर पटेल के शिकार।
फर्नांडो ने 65 गेंदों में लगाया अपना अर्धशतक।
फर्नांडो ने सिराज के ओवर में लगाए 2 छक्के और 1 चौका।
35 ओवर में श्रीलंका ने बनाए 165/1 रन।

36 से 50 ओवर का हाल

अपने पहले ही मैच में रियान पराग ने झटका बड़ा विकेट।
फर्नांडो 96 रन बनाकर हुए आउट, रियान पराग ने किये एलबीडबल्यू आउट।
कप्तान असलंका भी हुए रियान पराग की गेंद पर आउट।
सिराज ने समारविकर्मा को किया आउट।
रियान पराग की गेंद पर वेल्लालागे हुए बोल्ड।
कुसल मेंडिस ने लगाया अर्धशतक।
मेंडिस 59 रन बनाकर हुए आउट।
50 ओवर में श्रीलंका ने बनाए 248 रन।
डेब्यू मैच में रियान पराग ने झटके 3 विकेट।

भारत की पारी का हाल (1-10 ओवर)

रोहित शर्मा ने की पारी की ताबड़तोड़ शुरुआत।
तीसरे ओवर में जड़े रोहित ने 18 रन।
फर्नांडो ने मारा शुभमन गिल को बोल्ड।
कोहली ने चौके से की अपनी पारी की शुरुआत।
फर्नांडो के ओवर में कोहली ने जड़े लगातार 2 चौके।
रोहित शर्मा को वेल्लालगे ने किया आउट।
कप्तान रोहित शर्मा ने बनाए 20 गेंद में 35 रन।
पंत ने अपनी पहली ही गेंद पर लगाया चौका।
पंत महज 6 रन बनाकर हुए आउट।
पहले 10 ओवर में इंडिया ने बनाए 67/3 रन।

भारत को मिली हार 

कोहली को वेल्लालगे ने किया आउट।
कोहली ने बनाए 18 गेंद में 20 रन।
अक्षर पटेल भी बने वेल्लालगे का शिकार।
रियान पराग ने पहली ही गेंद पर जड़ा चौका।
अय्यर भी महज 8 रन बनाकर हुए आउट।
रियान पराग अपने डेब्यू मैच में महज 15 रन बना पाए।
वांडरसे के ओवर में सुंदर ने बनाए 18 रन।
सुन्दर 25 गेंद में 30 रन बनाकर हुए आउट।
टीम इंडिया को मिली 110 रन से हार।

गंभीर के ये निर्णय पड़े भारी

बतौर हेड कोच गौतम गंभीर ने इस सीरीज में कई बड़ी गलतियां की है। जिसमें सबसे पहला है उन्होंने सभी ही मुकाबलों में बल्लेबाजों के बल्लेबाजी क्रम को बदला। जबकि इसके अलावा खराब प्रदर्शन के बाद भी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को प्लेइंग 11 में मौका मिला। वहीं, तीसरे मैच में शानदार फॉर्म में चल रहे अर्शदीप सिंह को प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिया गया। श्रीलंका ने 27 साल बाद भारत से odi सीरीज जीती है।

Also Read: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए विराट कोहली, नहीं खेलेंगे एक भी मैच, ये तगड़ा बल्लेबाज करेगा रिप्लेस