धोनी (Dhoni): 26 जुलाई से श्रीलंका और इंडिया (SL vs IND) के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। जिसके लिए श्रीलंका के स्क्वाड का ऐलान बहुत जल्द किया जा सकता है। भारत के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। जबकि 3 मैचों की वनडे सीरीज 2 अगस्त से होनी है। भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में सभी युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।
क्योंकि, इस सीरीज में कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। जबकि इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तनी कुशल मेंडिस कर सकते हैं। वहीं, इंडिया के खिलाफ टी20 सीरीज में धोनी (Dhoni) के बेटे को 15 सदस्यीय टीम में जगह मिल सकती है।
Dhoni के बेटे को मिल सकती है जगह

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का कई खिलाड़ियों का क्रिकेट करियर बनाने में अहम रोल रहा है। जबकि श्रीलंका में भी एक ऐसा खिलाड़ी है। जो की धोनी के चलते काफी छोटी ही उम्र में बड़ा नाम बना चुका है। जबकि अब वह खिलाड़ी भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलता हुआ नजर आ सकता है।
दरअसल, हम बात कर रहे हैं श्रीलंका टीम के युवा तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना की। जिनका क्रिकेट करियर बनाने में धोनी (Dhoni) का अहम रोल रहा है। आपको बता दें कि, मथीशा पथिराना ने आईपीएल 2024 के बाद एक बड़ा खुलासा किया था और कहा थी कि, धोनी मेरे पिता जैसे हैं। जिसके चलते अब फैंस मथीशा पथिराना को धोनी का बेटा मानते हैं।
हसरंगा ने दिया कप्तानी से इस्तीफा
श्रीलंका टीम के टी20 कप्तान वानिंदु हसरंगा ने भारत सीरीज से पहले कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। जिसके चलते अब विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस को टीम का कप्तान बनाया गया। टीम इंडिया के खिलाफ खेले जाने वाले 3 टी20 मैचों की सीरीज में चरिथा असलंका को उपकप्तान की जिम्मेदारी मिल सकती है।
टी20 वर्ल्ड कप में रहा था खराब प्रदर्शन
वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2024 में श्रीलंका टीम का प्रदर्शन खराब रहा था। जिसके चलते वानिंदु हसरंगा ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। श्रीलंका टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। जिसके चलते टीम को जमकर ट्रोल किया गया था। श्रीलंका टीम में इस सीरीज में कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।
श्रीलंका की संभावित 15 सदस्यीय टीम
कुसल मेंडिस (कप्तान/विकेटकीपर), चरिथा असलंका (उपकप्तान), पाथुम निसंका, सदीरा विक्रमा, वानिंदु हसरंगा, कामिंडु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, धनंजय डी सिल्वा, महीश थीक्षाना, डुनिथ वेलालेज, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका।