Team India: टीम इंडिया (Team India) के हेड कोच के रूप में गौतम गंभीर के नाम का ऐलान हो गया है. गौतम गंभीर को हेड कोच के रूप में चुनने के बाद अब बीसीसीआई (BCCI) उनके सपोर्ट स्टाफ को लेकर कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट कर रही है.
मीडिया में हाल ही में आई रिपोर्ट्स के अनुसार टीम इंडिया (Team India) के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने अब टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ़ में बोलिंग कोच के रूप में उनके साथ कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) में खेलने वाले साथी दिग्गज खिलाड़ी को प्रदान करने की बात कहीं है. जिस पर बीसीसीआई भी काफी गंभीरता से विचार कर रही है.
गौतम गंभीर मोर्न मोर्केल को बनना चाहते है टीम इंडिया के बोलिंग कोच

गौतम गंभीर ने टीम इंडिया (Team India) के नए हेड कोच के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है. श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से पहले बोर्ड नए बोलिंग कोच की नियुक्ति करनाचाह रही है. जिससे जुड़ी रिपोर्ट्स के अनुसार बीसीसीआई (BCCI) के नए नवेले हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) बोलिंग कोच के रूप में मोर्न मोर्केल को बड़ी जिम्मेदारी प्रदान करना चाहते है.
GAMBHIR WANTS MORNE MORKEL AS BOWLING COACH…!!!
– BCCI yet to take a final call. [Cricbuzz] pic.twitter.com/OSNwGwEhsh
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 12, 2024
KKR में एक साथ खेल चूके है गंभीर और मोर्केल
कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के लिए टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) और साउथ अफ्रीकन दिग्गज मोर्न मोर्केल ने साल 2014 से लेकर साल 2016 तक आईपीएल क्रिकेट में साथ में खेला है. उसके अलावा दोनों ही दिग्गज ने साल 2022 से लेकर साल 2023 तक लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए कोचिंग स्टाफ में काम किया है.
इन्हीं कारणों और मोर्न मोर्केल की गेंदबाज़ी से जुड़ी जानकारी से प्रभावित होकर गौतम गंभीर टीम इंडिया (Team India) के बोलिंग कोच के रूप में बीसीसीआई (BCCI) के सामने इस अफ्रीकी दिग्गज का नाम रख रहे है.
मोर्न मोर्केल के नाम दर्ज़ है 1012 विकेट
साउथ अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज़ मोर्न मोर्केल (Morne Morkel) ने अपने क्रिकेटिंग करियर में 1012 विकेट झटके है. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मोर्न मोर्केल के नाम 566 विकेट है. वहीं लिस्ट ए क्रिकेट में मोर्न मोर्केल के नाम 239 और टी20 क्रिकेट में 207 विकेट है. साउथ अफ्रीका के लिए इंटरनेशनल लेवल पर डेल स्टेन के साथ मोर्न मोर्केल (Morne Morkel) की जोड़ी किसी भी विरोधी टीम के बल्लेबाज़ों में डर पैदा करने के लिए काफी होती थी.