Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

KKR को चैंपियन बनाने वाला दिग्गज बना इंग्लैंड टीम का हेड कोच

KKR

KKR : आईपीएल 2024 (IPL 2024) के सीजन में कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) की टीम ने श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी में अपने इतिहास का तीसरा आईपीएल ख़िताब जीता. फाइनल मुक़ाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम ने सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) को 8 विकेट से मात दी थी. इधर कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) की टीम ने आईपीएल का ख़िताब जीता उधर टीम को चैंपियन बनाने वाले दिग्गज ने भारत के साथ धोखा करते हुए अचानक से इंग्लैंड (England) के हेड कोच बनने का फैसला कर लिया.

ट्रेवर बेलिस ने दिया पंजाब किंग्स को धोखा

KKR

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के सीजन में दिग्गज ट्रेवर बेलिस (Trevor Bayliss) पंजाब किंग्स के लिए हेड कोच की जिम्मेदारी निभा रहे थे लेकिन उनकी अगुवाई में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और टीम सीजन के अंत में पॉइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर रही. आईपीएल 2024 (IPL 2024) के सीजन समाप्त होने के बाद ट्रेवर बेलिस को इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अगले हेड कोच के रूप में नियुक्त करने का फैसला किया. जिसके बाद कई भारतीय क्रिकेट समर्थक ट्रेवर बेलिस पर पंजाब किंग्स (PBKS) को धोखा देने के आरोप लगा रहे है.

ट्रेवर बेलिस टी20 वर्ल्ड कप के बाद संभालेंगे इंग्लैंड के लिए हेड कोच की जिम्मेदारी

ट्रेवर बेलिस (Trevor Bayliss) टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के समाप्त होने के साथ ही इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए वाइट बॉल फॉर्मेट में हेड कोच की जिम्मेदारी निभाते हुए नज़र आएंगे. ट्रेवर बेलिस (Trevor Bayliss) के हेड कोच बनने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम उनकी और जोस बटलर की अगुवाई में साल 2025 में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी, 2026 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप और वर्ल्ड कप 2027 में जीत अर्जित करने का प्रयास करेगी.

KKR को भी दो बार आईपीएल चैंपियन बना चूके है ट्रेवर बेलिस

ट्रेवर बेलिस (Trevor Bayliss) ने आईपीएल क्रिकेट में अलग- अलग फ्रेंचाइजी के लिए हेड कोच की जिम्मेदारी निभाई है लेकिन ट्रेवर बेलिस ने अपने आईपीएल क्रिकेट में अपनी शुरुआत कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए ही करी थी. कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) की टीम ने ट्रेवर बेलिस और गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की अगुवाई में साल 2012 और 2014 में आईपीएल (IPL) का ख़िताब अपने नाम किया था. मौजूदा समय में ट्रेवर बेलिस को वाइट बॉल फॉर्मेट में दुनिया के बेस्ट हेड कोच में से एक माना जाता है.

यह भी पढ़े : युवराज सिंह की अचानक चमकी किस्मत, टीम इंडिया के बनेंगे बल्लेबाजी कोच, गंभीर से इतने रूपये कम लेंगे सैलरी

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!