Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

इस गुजराती खिलाड़ी ने युगांडा क्रिकेट टीम को किया ज्वाइन

Uganda

Uganda: भारतीय क्रिकेट में ऐसे कई उदाहरण मौजूद हैं, जब किसी खिलाड़ी ने अपना देश छोड़ किसी अन्य देश के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेला हो। सबसे चर्चित नामों की अगर बात करें तो सूची में उनमुक्त चंद, सौरभ नेत्रवलकर, समित पटेल, मिलिंद कुमार, मोनांक पटेल आदि का नाम शामिल है।

हालांकि आज जिस खिलाड़ी की बात करने जा रहे हैं, उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में सौराष्ट्र की टीम का प्रतिनिधित्व किया। बाद में चलकर वह युगांडा (Uganda) की टीम में शामिल हो गए। आइए जान लेते हैं गुजरात के इस ऑलराउंडर का नाम और उनके करियर का लेखा-जोखा क्या है।

Uganda की तरफ से खेलने वाला भारतीय

Dinesh Nakrani

दरअसल हम जिस क्रिकेटर की बात कर रहे हैं, उनका नाम दिनेश नकरानी (Dinesh Nakrani) है। उनका जन्म 21 सितंबर, 1991 को गुजरात के कच्छ में हुआ था। वह एक भारतीय ऑलराउंडर हैं, जो बाएं हाथ से बल्लेबाजी व गेंदबाजी करते हैं।

उन्होंने अपने डोमेस्टिक करियर की शुरुआत सौराष्ट्र की तरफ से साल 2014 में की थी। हालांकि 2016 में वह काम की तलाश में युगांडा (Uganda) चले गए थे। 20 मई 2019 को इस 32 वर्षीय खिलाड़ी ने इस टीम की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा था।

कुछ ऐसा रहा है इस खिलाड़ी का करियर

दिनेश नकरानी (Dinesh Nakrani) के क्रिकेट करियर की अगर बात करें तो उन्होंने युगांडा (Uganda) की तरफ से 60 टी20 मैच खेले हैं। इसमें उनके नाम तीन फिफ्टी की मदद से 891 रन और 68 विकेट दर्ज है। वहीं 15 लिस्ट-ए मैच में दिनेश ने 360 रन बनाने के अलावा 21 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा वह 71 गैर टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 1147 रन बनाने के साथ-साथ 75 विकेट अपने खाते में दर्ज करवाए हैं।

ये खिलाड़ी भी कर चुके हैं विदेश का रुख

दिनेश नकरानी (Dinesh Nakrani) पहले ऐसे खिलाड़ी नहीं है, जिन्होंने अपने देश की बजाय किसी और देश का इंटरनेशनल क्रिकेट में प्रतिनिधित्व किया। न जाने कितने ऐसे उदाहरण मौजूद हैं जहां एक प्लेयर मौके की तलाश में किसी और देश में जाकर क्रिकेट खेलने लगा और वहीं का होकर रह गया।

दरअसल भारत जैसे देश में क्रिकेट की लोकप्रियता काफी अधिक है। यहां का बच्चा-बच्चा बड़े होकर क्रिकेटर बनने के सपने देखता है। ऐसे में कुछ ही खिलाड़ियों को अपने देश की तरफ से खेलने का मौका मिल पाता है। वहीं कई सारे होनहार क्रिकेटर अपने हाथ मलते रह जाते हैं।

 

यह भी पढ़ें: 6,6,6,6,6,4,4,4….. इंग्लैंड के काउंटी में इस बल्लेबाज ने मचाया कोहराम, शतक-दोहरा शतक नहीं बल्कि खेल डाली 501 रन की पारी

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!