उमरान मलिक (Umran Malik): इंडिया और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच खेले जा रहे 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया दूसरे टेस्ट मैच के लिए कानपुर पहुंच चुकी है। 27 सितंबर से दूसरा टेस्ट मुकाबला खेला जाना है। पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था। क्योंकि, टीम ने 280 रनों से जीत हासिल की थी। जिसके चलते टीम इंडिया अभी सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है।
पहले टेस्ट मैच में स्टार खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन हीरो साबित हुए थे। वहीं, बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) की किस्मत चमक गई है और उन्हें बीसीसीआई ने बुलावा भेजा है और टीम में शामिल कर लिया है।
Umran Malik की चमकी किस्मत

भारतीय टीम के 24 वर्षीय तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) की किस्मत चमकी है। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले रणजी ट्रॉफी 2024 (Ranji Trophy 2024) के लिए जम्मू कश्मीर टीम के स्क्वाड का ऐलान किया गया है।
जिसमें उमरान मलिक को भी टीम में जगह मिली है। उमरान मलिक जम्मू-कश्मीर टीम से बाहर चल रहे थे। लेकिन अब उन्हें रणजी ट्रॉफी खेलने का मौका मिला है। जिसके चलते अब उनकी टीम इंडिया में भी वापसी हो सकती है। रणजी ट्रॉफी की शुरुआत 11 अक्टूबर से होनी है और जम्मू-कश्मीर का पहला का मुकाबला महाराष्ट्र टीम के साथ है।
Umran Malik returns as J&K announces squad for #RanjiTrophy! Rasikh Salam also makes a comeback to red-ball cricket after 2019 pic.twitter.com/cBvtcqZ9Jy
— Mohsin Kamal (@64MohsinKamal) September 25, 2024
12 फर्स्ट क्लॉस मुकाबले खेलें हैं
भारतीय क्रिकेट टीम में अभी उमरान मलिक सबसे तेज गेंदबाज हैं। हालांकि, अभी तक उन्होंने काफी कम मैच खेलें हैं। क्योंकि, उमरान मलिक अबतक जम्मू-कश्मीर टीम के लिए 12 फर्स्ट क्लॉस मुकाबले खेलें हैं। जिसमें उन्होंने 16 विकेट झटके हैं। जम्मू-कश्मीर के लिए उमरान मलिक ने साल 2021 में डेब्यू किया था। रणजी ट्रॉफी में अगर उमरान मलिक का प्रदर्शन अच्छा रहता है तो उनकी टीम इंडिया में भी वापसी हो सकती है।
उमरान मलिक को नहीं मिल रहा है इंडिया में मौका
स्पीडस्टार उमरान मलिक को टीम इंडिया में काफी लंबे समय से मौका नहीं मिल रहा है। जिसके चलते अब उनकी नजर भारतीय टीम में वापसी करने की है। उमरान मलिक को आखिरी बार साल 2023 में टीम इंडिया में खेलने का मौका मिला था। बता दें कि, उमरान मलिक ने टीम इंडिया के लिए 10 वनडे और 8 टी20 मुकाबले खेलें हैं। जिसमें उनके नाम कुल 24 विकेट हैं।
रणजी ट्रॉफी के लिए जम्मू-कश्मीर टीम का स्क्वाड
पारस डोगरा (कप्तान), शुभम खजुरिया, अहमद बन्दे, अभिनव पूरी, विवृन्त शर्मा, शुभम पुंडीर, अब्दुल समद, शिवांश शर्मा (विकेटकीपर), साहिल लोत्रा, अबिद मुश्ताक, उमरान मलिक, रोहित शर्मा, युद्धवीर सिंह, आकिब नबी, रासिख सलाम।