Hasan Nawaz, Team India: लास्ट कुछ सालों में भारत और पाकिस्तान की रायबरेली पूरी तरह से एक तरफ़ा हो गई है। जब भी टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरती है उसकी जीत पहले से ही निश्चित रहती है।
हालांकि इसके बावजूद कुछ पाकिस्तानी प्लेयर काफी ज्यादा हवा में उछलते नजर आते हैं। हाल ही में पाकिस्तान का एक 23 साल का बल्लेबाज भारत के गेंदबाजों को लेकर विवादित बयान देते नजर आया। इसके बाद से फैंस ने उनसे सोशल मीडिया पर घेर लिया।
Hasan Nawaz ने कही यह बात

साल 2025 में पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हसन नवाज ने रिसेंटली एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उन्हें लगता है कि भारतीय गेंदबाजों पर हमला करना होगा। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हमें भारतीय गेंदबाजों पर हमला करना होगा। मैं भारतीय टीम के हर गेंदबाज से नफरत करता हूं।”
🚨 BIG STATEMENT BY PAKISTANI CRICKETER HASAN NAWAZ ON INDIAN BOWLERS 🚨
Hasan Nawaz said 🗣️,
“I hate every Indian bowler. I want all of them to get hit for runs. It’s a straightforward thing. I want to hit as many more sixes as possible against all of them.” pic.twitter.com/hxpu31CJwC
— Cricket Central (@CricketCentrl) April 28, 2026
फैंस ने दिया ऐसा जवाब
हसन नवाज (Hasan Nawaz) ने इंडिया के खिलाफ अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में सिर्फ एक मैच खेला है और इस दौरान वो सिर्फ पांच रन ही बना पाए थे। सिर्फ इंडिया ही नहीं बल्कि ओवरऑल भी उनका रिकॉर्ड काफी खराब है। अब तक 25 मैचों में वह सिर्फ 457 रन बना सके हैं। उनके बल्ले से 20 की औसत से रन आ रहे हैं, जो कि अक्सर एक गेंदबाज भी बना लेता है।
सोशल मीडिया पर फैंस ने हसन नवाज को उनके करियर के स्टेटस और इंडिया के खिलाफ आंकड़े दिखाकर उन्हें उनकी औकात दिखा दी और बता दिया कि सपने से बाहर निकलो और देखो की इंडिया कहां है और तुम कहां हो। फैंस ने कहा की छोटी लीग में खेलने वालों की सोच भी छोटी ही होती है।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup के लिए टीम की घोषणा, Mumbai Indians के खिलाड़ी को मिली कमान! इन 15 खिलाड़ियों को गोल्डन चांस
कुछ ऐसे हैं हसन नवाज का आंकड़े
21 अप्रैल, साल 2002 इस्लामाबाद, पाकिस्तान में जन्मे हसन नवाज (Hasan Nawaz) ने चार वनडे मैचों में 113 रन, 25 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 457 रन बना रखे हैं। ओवरऑल 13 फर्स्ट क्लास मैचों में उनके नाम 667, 9 लिस्ट ए मैचों में 233 और 96 टी20 मैचों में 2224 रन दर्ज हैं। इस समय वह क्वेट्टा ग्लेडिएटर्स की ओर से पीएसएल में खेलते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अब तक 10 मैचों में कुल 291 रन बनाए हैं।
FAQs
हसन नवाज की उम्र क्या है?
हसन नवाज ने भारत के खिलाफ कितने रन बनाए हैं?
यह भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स के लिए किस डेट को खेलते नजर आएंगे Mitchell Starc? कप्तान Axar Patel ने बता डाली वो तारीख