England Women’s Squad For T20 World Cup 2026: इस साल फैंस को दो टी20 वर्ल्ड कप का मजा मिलने वाला है। 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका की मेजबानी में मेंस टूर्नामेंट का आयोजन हुआ, जिसके फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर ख़िताब पर कब्जा जमाया। अब बारी विमेंस टूर्नामेंट की है। इस बार महिल टीमों के बीच सबसे छोटे फॉर्मेट का वर्ल्ड कप इंग्लैंड में खेला जाना है, जो 12 जून से 5 जुलाई तक चलेगा।
आगामी विमेंस T20 World Cup के लिए मेजबान इंग्लैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। स्क्वाड में ज्यादा कोई हैरान करने वाले फैसले नहीं लिए गए हैं लेकिन एक अनकैप्ड स्पिनर को जरूर जगह मिली है। वहीं कप्तानी मुंबई इंडियंस की खिलाड़ी को सौंपी गई है।
18 वर्षीय अनकैड स्पिनर पर T20 World Cup के लिए इंग्लैंड ने दिखाया भरोसा

घरेलू सरजमीं पर होने वाले T20 World Cup के लिए इंग्लैंड ने सरे के लिए खेलने वाली बाएं हाथ की स्पिनर टिली कोर्टीन-कोलेमन को चुना है। कोर्टीन-कोलेमन पिछले कुछ सीज़न से इंग्लैंड की उभरती हुई युवा खिलाड़ियों में से एक रही हैं, जब उन्होंने 16 साल की उम्र में घरेलू क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई थी। द हंड्रेड के हालिया सीज़न में उन्होंने 9 मैचों में 11 विकेट लिए, जिसमें उनका इकॉनमी रेट 5.75 का प्रभावशाली रहा।
उनके प्रदर्शन ने सदर्न ब्रेव्स को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई, ठीक वैसे ही जैसे 2024 में शार्लोट एडवर्ड्स कप के फाइनल तक पहुंचने में साउथ ईस्ट स्टार्स के लिए निभाई थी। टिली इस सीज़न में घरेलू वनडे में भी अपना शानदार फॉर्म जारी रखा है और सात पारियों में 10 विकेट लिए हैं। लगातार अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए इंग्लिश चयनकर्तओं ने उन्हें T20 World Cup के लिए चुना है।
T20 World Cup में मुंबई इंडियंस की दिग्गज संभालेगी इंग्लैंड की कमान
इंग्लैंड टीम की कप्तानी अनुभवी ऑलराउंड नैट सीवर-ब्रंट को सौंपी गई है। ब्रंट के पास काफी ज्यादा अनुभव है और वह एक अहम खिलाड़ी हैं। उनकी हरफनमौला काबिलियत उन्हें एक्स-फैक्टर बनाती है। इसका फायदा इंग्लिश टीम को T20 World Cup में मिल सकता है। नैट सीवर ने WPL में भी अभी तक अपने करियर में काफी अच्छा किया है और मुंबई इंडियंस को दो बार चैंपियन बनाने में उनकी अहम भूमिका रही है।
नैट सीवर-ब्रंट का यह सातवां T20 World Cup होगा लेकिन बतौर कप्तान वह पहली बार नजर आएंगी। उनका प्रयास घरेलू सरजमीं पर टीम को चैंपियन बनाने का होगा। लीडरशिप में उनके डिप्टी के रूप में चार्ली डीन को नियुक्त किया गया है।
इन खिलाड़ियों को भी इंग्लैंड स्क्वाड में T20 World Cup के लिए मिली जगह
इंग्लैंड ने अपने T20 World Cup स्क्वाड में कप्तान नैट सीवर-ब्रंट, चार्ली डीन और अनकैप्ड स्पिनर टिली कोर्टीन-कोलेमन के साथ सोफिया डंकले, फ्रेया केम्प, लॉरेन बेल, सोफी एक्लेसटन, हीदर नाइट, एलिस कैप्सी, लोरेन फिलर, लिंसे स्मिथ, डैनी गिब्सन, इसी वोंग, विकेटकीपर एमी जोंस और डैनी वायट-हॉज को चुना है।
इस तरह इंग्लैंड की टीम काफी संतुलित नजर आ रही है। बल्लेबाजी में अनुभवी नाम हैं। वहीं, पेस अटैक भी काफी मजबूत नजर आ रहा है। इसी वजह से टूर्नामेंट जीतने के लिए उसे प्रबल दावेदारों में से एक माना जा सकता है।
विमेंस T20 World Cup 2026 के लिए इंग्लैंड का स्क्वाड
नैट सीवर-ब्रंट, लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, टिली कोर्टीन-कोलमेन, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेसटन, लॉरेन फिलर, डैनी गिब्सन, एमी जोंस, फ्रेया केम्प, हीदर नाइट, लिंसे स्मिथ, इसी वोंग, डैनी वायट-हॉज
The squad drop you’ve all been waiting for 😮💨 pic.twitter.com/s80Ld2r1tN
— England Cricket (@englandcricket) April 28, 2026
नोट: विमेंस T20 World Cup 2026 से पहले इंग्लैंड को न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी हैं। इन दोनों ही सीरीज में यही स्क्वाड नजर आएगा।
FAQs
इंग्लैंड ने महिला T20 World Cup 2026 के लिए किसे कप्तान नियुक्त किया है?
यह भी पढ़ें: VIDEO वायरल: Virat Kohli से ऑटोग्राफ ना मिलने पर बच्चे की आंखों में आंसू! चीखते-बिलखते हुए रोया