MI vs SRH Playing 11: आईपीएल 2026 में सीजन का मैच नंबर 41 मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुंबई में खेला जाना है। इन दोनों ही टीमों का प्रदर्शन एक-दूसरे से विपरीत रहा है। जहां जीत के साथ सीजन की शुरुआत करने वाली मुंबई की टीम को काफी संघर्ष करना पड़ रहा है, वहीं हार के साथ अपने अभियान का आगाज करने वाली हैदराबाद की टीम लगातार जीत दर्ज कर रही है। ऐसे में घरेलू मैदान पर हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली टीम के लिए काफी मुश्किल चुनौती होने वाली है।
ब्रेक के बाद वापसी कर रही मुंबई इंडियंस की नजर सकारात्मक तरीके से वापसी की होगी और MI vs SRH मैच को अपने नाम करना चाहेगी। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद लगातार जीत के सिलसिले को कायम रखने के इरादे से उतरेगी।
MI vs SRH मैच की टाइमिंग और वेन्यू की जानकारी

मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला बुधवार, 29 अप्रैल को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। MI vs SRH मैच का वेन्यू मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम होगा, जो बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। हालांकि, नई गेंद से गेंदबाजों को मदद की उम्मीद रहती है। वहीं, अगर गेंद पिच पर ग्रिप कर रही है तो स्पिनर्स भी प्रभावी हो सकते हैं, जैसा मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिन गेंदबाजों ने किया था।
हालांकि, ओवरऑल पिच बल्लेबाजों के लिए उपयुक्त होती है। इसी वजह से एक हाई-स्कोरिंग मैच की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि दोनों ही टीमों में जबरदस्त बल्लेबाजों की भरमार है। हालांकि, हैदराबाद के बल्लेबाज ज्यादा अच्छी फॉर्म हैं और लगातार बड़ा स्कोर बनाते आए हैं। ऐसे में जसप्रीत बुमराह एंड कंपनी को उन्हें रोकने की कठिन चुनौती होगी।
MI vs SRH मैच से पहले पॉइंट्स टेबल में दोनों टीमों की स्थिति
आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस का हाल काफी खराब है और टीम बॉटम 5 का हिस्सा है। अब तक 7 मैच खेल चुकी MI ने सिर्फ 2 ही मैच जीते हैं और 5 में हार का सामना किया है। इसी वजह से उसके खाते में 4 अंक हैं और पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है। हार्दिक की कप्तानी वाली टीम को अपने पिछले छह मैचों में सिर्फ एक जीत नसीब हुई है।
सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो टीम टॉप 5 का हिस्सा है। अब तक खेले 8 मुकाबलों में SRH ने 5 में जीत और 3 में हार का सामना किया है। इस तरह 10 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। हैदराबाद ने अपने पिछले चार मैचों में जीत का स्वाद चखा है।
MI vs SRH मैच के लिए तीन बदलाव के साथ उतर सकती है मुंबई इंडियंस
आईपीएल 2026 में MI vs SRH मैच के लिए मुंबई इंडियंस के स्क्वाड में कम से कम दो बदलाव की उम्मीद की जा रही है। ओपनर दानिश मालेवर लगातार दो मैचों में फ्लॉप रहे हैं। उन्हें इंजर्ड रोहित शर्मा के स्थान पर खिलाया जा रहा था, जो हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण पिछले तीन मुकाबलों से बाहर हैं। हालांकि, अब रोहित की वापसी की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि उन्होंने काफी कड़ी मेहनत की है और इसी वजह से फिटनेस हासिल करने के करीब हैं। अगर रोहित फिट होते हैं तो फिर उनका खेलना तय हैं।
इसके अलावा विल जैक्स को भी मौका मिलने की उम्मीद है, क्योंकि स्पिन ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं। जैक्स उनकी आदर्श रिप्लेसमेंट साबित हो सकते हैं। उनके पास भी स्पिन गेंदबाजी की क्षमता है और लोअर ऑर्डर में तेजी से रन बटोर सकते हैं।
इसके अलावा, क्रिश भगत की जगह शार्दुल ठाकुर की वापसी हो सकती है, जो पिछले मैच में कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में खेले थे मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी और गेंदबाजी विभाग में अन्य कोई बदलाव की उम्मीद नहीं नजर आ रही है। हालांकि, असली कहानी तो टॉस के दौरान ही पता लगेगा कि किन्हें मौका मिलेगा।
MI vs SRH मैच के लिए सनराइजर्स हैदराबाद सेम टीम रख सकती है बरकरार
सनराइजर्स हैदराबाद ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और इसी वजह से उनके विनिंग कॉम्बिनेशन में बदलाव की संभावना कम ही नजर आ रही है। बल्लेबाजी में ट्रैविस हेड का फॉर्म जरूर उतना अच्छा नहीं है लेकिन उन्हें बरकार रखा जा सकता है। वहीं, पिछले मैच में साकिब हुसैन और प्रफुल हिंगे दोनों ही काफी महंगे साबित हुए थे लेकिन कप्तान पैट कमिंस उन्हें मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी मौका दे सकते हैं।
MI vs SRH मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स, शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, अश्वनी कुमार
इम्पैक्ट प्लेयर: एएम गजनफर
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा
इम्पैक्ट प्लेयर: ट्रैविस हेड
FAQs
MI vs SRH मुकाबला कब खेला जाना है?
यह भी पढ़ें: MI vs SRH LIVE: फ्री में कैसे देखें मैच? जानिए सभी ऑप्शन! टाइमिंग, चैनल और ऐप डिटेल