Mitchell Starc, Delhi Capitals: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल 2026 में अब तक खेलते नजर नहीं आए हैं। लेकिन फाइनली उनके वापसी की डेट कंफर्म कर दी गई है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने बता दिया है कि इस सीजन स्टार्क कब एक्शन में नजर आएंगे।
इंजरी के बाद वापसी करने को तैयार हैं Mitchell Starc

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) को बिग बैश लीग 2025-26 सीजन के दौरान जनवरी में इंजरी हुई थी और इस इंजरी की वजह से वह तब से क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। इसी के चलते वह कहीं भी खेलते नजर नहीं आए थे और अभी भी मैदान से बाहर ही हैं।
उन्हें लेफ्ट शोल्डर और कोहनी में इंजरी हुई थी और उसके बाद से वह नहीं खेल रहे हैं। वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते अभी तक उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने खेलने नहीं दिया है। लेकिन फाइनली उन्हें एनओसी मिल चुकी है और वह दिल्ली कैंप का हिस्सा बन गए हैं। इस बात की जानकारी दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने दी है और पटेल ने यह भी बताया है कि वह कब से खेलेंगे।
अक्षर पटेल ने कही यह बात
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने बताया कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल स्टार्क को एनओसी दे दिया है और वो एक मई से खेलते दिखाई दे सकते हैं। बता दें कि 1 मई को वह हमें राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक्शन में दिखाई देंगे। आरआर और डीसी का यह मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में खेला जाएगा। इस दौरान देखना होगा कि कौनसी टीम जीत दर्ज करेगी और इस मैच में मिचेल स्टार्क किस तरीके का प्रदर्शन करेंगे।
यह भी पढ़ें: DC फैंस के लिए बुरी खबर, टीम का मैच विनर नहीं खेलेगा अगले दो मुकाबले, इंजर्ड होने के चलते बाहर
कुछ ऐसा है Mitchell Starc का प्रदर्शन
36 साल के मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) आईपीएल में अब तक कुल तीन टीमों के लिए 52 मैचेस खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 49 पारियों में 65 विकेट चटकाए हैं। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 35 रन देकर 5 विकेट है। उन्होंने 8.61 की इकोनॉमी से रन दिया है। उनका औसत 23.12 जबकि स्ट्राइक रेट 16.5 का है।
ओवरऑल टी20 क्रिकेट में वो 158 मैचों की 155 पारियों में 217 विकेट चटका चुके हैं। उन्होंने इस बीच सिर्फ 7.93 की इकॉनमी से रन लुटाए हैं। उनका औसत 20.73 और स्ट्राइक रेट 15.6 का है। इस बीच स्टार्क ने 4 बार 4 विकेट हॉल और 1 बार पांच विकेट हॉल लिया है।
If all goes to plan, Mitchell Starc is expected to be available for DC’s next match against RR in Jaipur on May 1 👏 pic.twitter.com/iaywUmVTvU
— Cricbuzz (@cricbuzz) April 28, 2026
FAQs
Mitchell Starc ने आईपीएल में कितने विकेट लिए हैं?
Mitchell Starc की उम्र क्या है?
यह भी पढ़ें: T20 World Cup के लिए टीम की घोषणा, Mumbai Indians के खिलाड़ी को मिली कमान! इन 15 खिलाड़ियों को गोल्डन चांस