Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के महानतम खिलाड़ियों में से एक विराट कोहली (Virat Kohli) ने आईपीएल 2021 की समाप्ति के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। उनके बाद से इस टीम को लीड करने की जिम्मेदारी फाफ डू प्लेसिस (Faf du Plessis) संभाल रहे हैं।
लेकिन अब खबर आ रही है कि आईपीएल 2025 में किंग कोहली एक बार फिर आरसीबी को लीड करते दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर सारा माजरा क्या है और क्या वाकई विराट कोहली (Virat Kohli) फिर से कप्तानी कर सकते हैं।
आईपीएल 2025 में कप्तानी करते दिखाई दे सकते हैं Virat Kohli

दरअसल, विराट कोहली (Virat Kohli) साल 2008 आईपीएल सीजन से ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) का हिस्सा रहे हैं। लेकिन उन्हें साल 2013 में इस टीम की कमान सौंपी गई थी। तब से लेकर साल 2021 तक उन्होंने कप्तान की जिम्मेदारी संभाली थी। मगर आईपीएल 2021 के बाद कप्तानी छोड़ दी थी, जिसके बाद मैनेजमेन्ट ने फाफ को कप्तान नियुक्त किया था। मगर अब खबर आ रही है कि वह फिर से कप्तानी कर सकते हैं और फाफ को रिलीज किया जा रहा है।
रिलीज हो सकते हैं फाफ डू प्लेसिस
मीडिया रिपोर्ट्स में मिली जानकारी के अनुसार आईपीएल 2025 से पहले आरसीबी ने फाफ डू प्लेसिस को रिलीज करने का फैसला कर लिया है, जिस वजह से किंग कोहली एक बार फिर कप्तानी करते दिखाई दे सकते हैं। हालांकि अभी जब तक आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान नहीं हो जाता कुछ नहीं कहा जा सकता। लेकिन फैंस की इच्छाओं को पूरी करने व अपनी टीम को पहली ट्रॉफी जिताने के लिए विराट ऐसा फैसला ले सकते हैं।
Virat Kohli can become Captain of RCB in IPL 2025.#ViratKohli #IPL2025 #RCB #IPLRetention #IPLAuction2025 #IPL #AliAminGandapur #Prabhas #gistlover #Amaran #HBDPrabhas #SupremeCourt #Canada #Russia pic.twitter.com/GPzvVorz8s
— anand jha (@anandjha999936) October 23, 2024
पहली ट्रॉफी जीत सकती है आरसीबी
बता दें कि अभी तक आरसीबी ने एक भी ट्रॉफी अपने नाम नहीं की है। लेकिन अगर आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लीड करने की जिम्मेदारी विराट कोहली (Virat Kohli) संभालेंगे तो इस टीम के चैंपियन बनने के काफी आसार बढ़ जाएंगे। ऐसे में देखना होगा कि आगे क्या होगा है।
यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित! 16 सदस्यीय दल में 12 गेंदबाज शामिल