Posted inक्रिकेट (Cricket)

IPL 2026: ऑक्शन में सस्ते, मैदान पर महंगे! कम कीमत में बड़े मैच विनर साबित हुए ये 4 खिलाड़ी

IPL 2026: ऑक्शन में सस्ते, मैदान पर महंगे! कम कीमत में बड़े मैच विनर साबित हुए ये 4 खिलाड़ी

4 cheap players doing well in IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से हुई थी और इस सीजन अब तक 43 मैच संपन्न हो चुके हैं, जबकि 44वां मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जयपुर में है। इस सीजन भी कई महंगे खिलाड़ी खेलते नजर आ रहे हैं, जिनमें से कुछ का प्रदर्शन बहुत ही शानदार है। इसमें श्रेयस अय्यर और विराट कोहली का नाम शामिल है। वहीं, कैमरन ग्रीन का प्रदर्शन औसत रहा, जबकि 27 करोड़ की की कीमत के कारण सबसे महंगे खिलाड़ी बने ऋषभ पंत भी उतना प्रभावित नहीं कर पाए हैं।

हालांकि, महंगे खिलाड़ियों के बारे में तो हमेशा ही चर्चा होती है लेकिन हम आपको ऐसे 4 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें ऑक्शन में तो ज्यादा पैसे नहीं मिले लेकिन IPL 2026 में मैच विनर साबित हो रहे हैं।

ये 4 सस्ते खिलाड़ी IPL 2026 में मचा रहे हैं धमाल

1. वैभव सूर्यवंशी

IPL 2026: ऑक्शन में सस्ते, मैदान पर महंगे! कम कीमत में बड़े मैच विनर साबित हुए ये 4 खिलाड़ी

इस लिस्ट में पहला नाम वैभव सूर्यवंशी का है, जो आईपीएल इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी हैं। सूर्यवंशी ने 13 साल की उम्र में ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन किया था और उनका बेस प्राइस 30 लाख था। सूर्यवंशी को खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी लेकिन फिर RR ने 1.10 करोड़ में खरीद लिया। यह फैसला जबरदस्त साबित हुआ और IPL 2026 में फायदेमंद साबित हो रहा है। 15 वर्षीय वैभव ने अपने बल्ले से तबाही मचा रही है और अब तक 10 मैचों में 238.09 की स्ट्राइक रेट से 400 रन ठोक चुके हैं, जिसमें एक अर्धशतक और दो अर्धशतक भी शामिल हैं।

2. ईशान मलिंगा

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए IPL 2026 में श्रीलंका के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा काफी जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अब तक अपने प्रदर्शन से 20-25 करोड़ की कीमत वाले गेंदबाज का काम किया है लेकिन आप को जानकार हैरानी होगी कि उन्हें SRH ने 1.20 करोड़ में मेगा ऑक्शन के दौरान खरीदा था और इसी कीमर पर मौजूदा सीजन के लिए रिटेन भी किया था। मलिंगा ने अभी तक 9 मैचों में 18.93 की औसत से 15 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 9.16 का रहा है।

3. प्रिंस यादव

IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने भले ही अपने प्रदर्शन से निराश किया हो लेकिन अभी तक उनके गेंदबाज प्रिंस यादव ने खूब धूम मचाई है। प्रिंस ने अनकैप्ड होने के बावजूद बड़े-बड़े बल्लेबाजों को घुटने टेकने में मजबूर किया है। उनके पास गति के साथ-साथ अच्छी लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी की काबिलियत है। इसके अलावा कई वेरिएशन भी मौजूद हैं, जिनके कारण उन्हें खेलना आसान नहीं होता है। यह गेंदबाज लखनऊ के साथ महज 30 लाख की कीमत में है लेकिन इसने अभी तक इस सीजन 8 मैचों में 13 विकेट लेकर सनसनी मचा दी है। वहीं, प्रिंस काफी किफायती भी रहे हैं और 8.06 के इकॉनमी रेट से ही रन खर्च किए हैं।

4. देवदत्त पडीक्कल

इस लिस्ट में अंतिम नाम बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल का है। पडीक्कल को 2025 के सीजन से पहले हुए मेगा ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2 करोड़ के बेस प्राइस में खरीदा था। हालांकि, पिछले सीजन पडीक्कल कुछ मैचों के बाद इंजरी के कारण बाहर हो गए थे। इसके बावजूद RCB ने उन्हें मौजूदा सीजन के लिए रिटेन किया और यह फैसला मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ। IPL 2026 में पडीक्कल जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं और टीम के लिए काफी तेजी से रन बना रहे हैं, जिससे बाकी बल्लेबाजों का काम आसान हो जा रहा है। इस खिलाड़ी ने अभी तक 8 पारियों में 188 की स्ट्राइक रेट से 282 रन बनाए हैं।

FAQs

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी कितने रन बना चुके हैं?
400

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच आई शॉकिंग खबर! 3 खिलाड़ियों को बोर्ड ने किया सस्पेंड, पूरा क्रिकेटर करियर बर्बाद

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!