dc-vs-csk-match-highlights-in-ipl-2024

DC vs CSK: आईपीएल 2024 (IPL 2024) का 13वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स (DC vs CSK) के बीच खेला गया। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए।

जिसके जवाब में सीएसके 20 ओवर में 171 रन ही बना पाई और 20 रनों से मुकाबला हार गई। वहीं, इस मैच में हमें कई बेहतरीन शॉट के साथ शानदार गेंदबाजी देखने को मिला। चलिए देखते हैं इस मुकाबले का हाइलाइट्स।

Advertisment
Advertisment

DC vs CSK Match Highlights:

मैच हाइलाइट्स: 29 चौके- 16 छक्के, वाइजैग में दिखा धोनी का शो, खूब किया धूम धड़ाका, फिर भी दिल्ली के हाथों हारी चेन्नई 1

दिल्ली कैपिटल्स टीम की पारी का हाल (पहले 6 ओवर)

  • दीपक चाहर ने पहले ओवर में दिए 7 रन।
  • तुषार देशपांडेय ने अपने पहले ओवर में दिए मात्र 3 रन।
  • पहले 4 ओवर में दिल्ली ने बनाए मात्र 24 रन।
  • 5वें ओवर में बने 18 रन और 6वें ओवर में आए 20 रन।
  • 6 ओवर में दिल्ली टीम 62 रन बनाने में सफल रही।

7 से 16 ओवर का हाल

  • डेविड वार्नर ने पूरा किया 32 गेंदों में अपना अर्धशतक।
  • डेविड वार्नर 35 गेंद में 52 रन बनाकर हुए आउट।
  • रविंद्र जडेजा ने किया पृथ्वी शॉ को 43 रन पर आउट।
  • पंत ने लगाया जडेजा की गेंद पर छक्का।
  • दीपक चाहर को पड़े 4 ओवर में 42 रन।
  • मिचेल मार्श ने बनाए 18 रन।
  • पथिराना ने एक ही ओवर में झटके 2 विकेट।
  • 16 ओवर में दिल्ली ने बनाए 143/4 रन।

17 से 20 ओवर का हाल

Advertisment
Advertisment
  • पंत ने लगाया मुस्तफिजुर के ओवर में चौका और छक्का।
  • पंत ने लगाया 31 गेंद में अपना इस सीजन का पहला अर्धशतक।
  • पंत ने खेली कप्तानी पारी, 32 गेंद में बनाए 51 रन।
  • 20 ओवर में दिल्ली ने बनाए 191 रन।
  • दिल्ली की पारी में लगे कुल 16 चौके और 9 छक्के।

सीएसके की पारी का हाल (पहले 6 ओवर)

  • पहले ही ओवर में ऋतुराज गायकवाड़ को खलील अहमद ने किया आउट।
  • रचिन रविंद्र भी कुछ खास नहीं कर पाए और 12 गेंद में 2 रन बनाकर हुए आउट।
  • रहाणे ने लगाया इशांत शर्मा के ओवर में 2 चौके।
  • रहाणे ने लगाया एनरिच नॉर्टजे के पहले ओवर में छक्का।
  • पहले 6 ओवर में सीएसके ने बनाए 32/2 रन।

7 से 16 ओवर का हाल

  • अक्षर पटेल के पहले ओवर में बने मात्र 6 रन।
  • रासिख दार को दिल्ली ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर किया शामिल।
  • रासिख दार ने पहले ओवर में दिए 8 रन।
  • 10वें ओवर में बने 17 रन।
  • अक्षर पटेल ने किया मिचेल को 34 रन पर आउट।
  • मिचेल मार्श के पहले ओवर में बने 14 रन।
  • मुकेश कुमार ने किया अजिंक्य रहाणे को आउट, रहाणे ने बनाए 30 गेंद में 45 रन।
  • समीर रिजवी बिना खाता खोले हुए आउट।
  • मुकेश कुमार ने अपने ओवर में 2 रन देकर झटके 2 विकेट।
  • जडेजा ने अपनी तीसरी गेंद पर लगाया चौका।
  • 16 ओवर में सीएसके ने बनाए 120/5 रन।

दिल्ली ने जीता मुकाबला

  • मुकेश कुमार ने किया शिवम दुबे को आउट।
  • दुबे ने बनाए 17 गेंद में 18 रन।
  • धोनी ने पहली ही गेंद पर जड़ा चौका।
  • खलील अहमद ने छोड़ा धोनी का 4 रन पर कैच।
  • धोनी ने खलील अहमद की गेंद पर लगाया छक्का।
  • खलील अहमद ने 4 ओवर में 21 रन देकर झटके 2 विकेट।
  • 19वें ओवर में मुकेश कुमार ने दिए मात्र 5 रन।
  • दिल्ली ने सीएसके को 20 रनों से हराया।
  • धोनी ने खेली ताबड़तोड़ पारी, बनाए 16 गेंद में नाबाद 37 रन।
  • चेन्नई की पारी में लगे कुल 13 चौके और 7 छक्के।

Also Read: DC vs CSK मैच से आई बुरी खबर, धोनी का चहेता स्पिनर हुआ चोटिल, टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेलने पर संदेह