Delhi Capitals announced their new captain for IPL 2024

IPL 2024: अब से ठीक एक महीने बाद क्रिकेट का मेला सजने वाला है। दरअसल भारत में होने वाली दुनिया की सबसे बड़ी लीग आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत होने वाली है। इसका शेड्युल आ चुका है। 22 मार्च को क्रिकेट के इस महाकुंभ का आगाज होगा।

आईपीएल 2024 (IPL 2024) से पहले सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियां को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। उसी कड़ी में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने कप्तान की भी घोषणा कर दी है। किस खिलाड़ी के हाथों में यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है, आइए विस्तार से जानते हैं।

Advertisment
Advertisment

IPL 2024 में ये होंगे दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान

Delhi Capitals IPL 2024
Delhi Capitals IPL 2024

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) को लेकर अपने कप्तान का ऐलान कर दिया है। दरअसल खबरों के मुताबिक ऋषभ पंत टीम की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे। बता दें कि वह चोट के चलते लंबे समय के इंतजार के बाद प्रोफेशनल क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक टूर्नामेंट के पहले हाफ में यह 26 वर्षीय खिलाड़ी पूर्ण रूप से बल्लेबाज के साथ-साथ कप्तानी की भूमिका में होंगे। यानि विकेटकीपर की जिम्मेदारी किसी अन्य खिलाड़ी के कंधों पर रहेगी।

यह भी पढ़ें: शिखर धवन की जीवनी, उम्र, पत्नी, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, फैमिली और कुछ रोचक तथ्य

पिछले साल शर्मनाक रहा था इस टीम का प्रदर्शन

पिछले साल खेले गए आईपीएल 16 में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा था। ऋषभ पंत रोड एक्सीडेंट में घायल होने के चलते इस टूर्नामेंट में शिरकत नहीं कर पाए थे। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के हाथों में टीम की कमान सौंपी गई थी।

Advertisment
Advertisment

हालांकि, वह अपनी कप्तानी में कुछ खास प्रभाव छोड़ पाने में बुरी तरह विफल रहे थे। बता दें कि यह टीम 14 में से महज 5 मैच ही जीत सकी थी, जबकि 9 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 10 अंक लेकर दिल्ली प्वॉइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर मौजूद थी।

IPL 2024 में इस दिन होगा उनके अभियान का आगाज

22 मार्च 2024 से आईपीएल 2024 (IPL 2024) खेला जाएगा। पहले हाफ यानि 17 दिनों के कार्यक्रमों की घोषणा कर दी गई है। दरअसल ऐसा आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर किया गया है। दिल्ली कैपिटल्स 23 मार्च को मोहाली में पंजाब किंग्स के खिलाफ पहला मैच खेलने उतरेगी। बता दें कि पहले हाफ में उनका होम ग्राउंड विशाखापट्टनम रहने वाला है। दूसरे हाफ में दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम उनका गढ़ होगा।

यह भी पढ़ें: धर्मशाला टेस्ट में होगी विराट कोहली की वापसी, बेटे अकाय के जन्म के बाद फैंस को मिली खुशखबरी