delhi-capitals-created-history-in-wpl-2024-became-the-first-team-to-achieve-this-feat

2023 में शुरू हुआ WPL 2024 तक इतना लोकप्रिय हो जाएगा किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी। 2008 के बाद जैसे IPL हर साल नए नए कीर्तिमान स्थापित करता गया। उसी प्रकार से WPL ने भी अपनी एक अलग पहचान बना ली है। WPL 2024 में रोज रोमांचक मुकाबले हो रहे हैं। नए-नए कीर्तिमान बन रहे हैं। पहले सीजन की रनरअप रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने WPL 2024 में एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। यह कारनामा करने वाली WPL की पहली टीम बन गई है।

MI के खिलाफ स्कोर डिफेंड करने वाली पहली टीम बनी DC

दिल्ली कैपिटल्स ने WPL 2024 में बनाया बड़ा कीर्तिमान, ये कारनामा करने वाली पहली टीम बनी 1

Advertisment
Advertisment

पिछले साल की रनरअप रही DCW की टीम का शानदार प्रदर्शन WPL 2024 में जारी है। दिल्ली की टीम इस सीजन में लगातार चार जीत हासिल कर चुकी है। इस सीजन के 12 वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 29 रन से हरा दिया।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई की टीम 197 रनों के लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाई है।WPL के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब MI की टीम कोई भी रन चेज नहीं कर पाई है। दिल्ली कैपिटल्स वह पहली टीम बन गई है जिसने MI के खिलाफ अपने स्कोर को डिफेंड कर लिया है।

DC ने बनाया विशाल स्कोर

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए DC की टीम ने MI के सामने विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।DC  ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकट खोकर 192 रन बनाया। DC  की ओर से कप्तान मेग लैनिंग और जेमिमा रोड्रिग्स अर्धशतक लगाया। कप्तान लैनिंग ने 38 गेंद में 53 रन की पारी खेली। वहीं भारतीय बल्लेबाज जेमिमा ने  33 गेंदों में नाबाद 69 रन बनाए।

उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और तीन छक्के लगाए। MI की ओर से पूजा वस्त्रकर ने चार ओवर में सिर्फ 20 रन देकर एक विकेट लिया। 193 रनों के  जबाव में MI की टीम 163 रन ही बना पाई। MIकी ओर से सबसे अधिक रन अमनजोत कौर ने 42 रन बनाया। DC की ओर जिस जोनासीन ने सर्वाधिक तीन विकेट अपने नाम किए।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़ें: जिम्बाव्बे को फिसड्डी टीम समझकर चुनी गई 17 सदस्यीय टीम इंडिया, पृथ्वी शॉ कप्तान, तो 5 खिलाड़ियों को मिला डेब्यू

DC और MI पिछले सीजन की फाइनलिस्ट

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस WPL के फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही थी। फाइनल मुकाबला MI ने अपने नाम किया था, जबकि DC को उपविजेता के ट्रॉफी से ही संतोष करना पड़ा था। इस सीजन में दिल्ली टीम पहला मुकाबला MI से हार गई थी, लेकिन उसके बाद लगातार 4 मैच जीतकर एक बार फिर से फाइनल की दावेदारी ठोक दी है। वहीं मुंबई इंडियंस 3 मैच जीतकर अंक तालिका में तीसरे नंबर है।

यह भी पढ़ेंःIPL 2024 से पहले एमएस धोनी की ग्रैंड एंट्री, CSK ने शानदार अंदाज में किया थाला का स्वागत, वीडियो देखें