'उन्हें राज़ी कर..' टी20 वर्ल्ड कप के लिए धोनी करेंगे संन्यास से वापसी! कप्तान रोहित शर्मा ने फैंस को दी बड़ी खुशखबरी 1

रोहित शर्मा (Rohit Sharma): इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन के ठीक बाद 1 जून से टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) खेला जाना है। बता दें कि, आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से हुई थी और फाइनल मुकाबला 26 मई को खेला जाएगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अभी भी टीम इंडिया अपने स्क्वाड में किस विकेटकीपर बल्लेबाज को शामिल करेगी। इस पर कोई बड़ा अपडेट सामने नहीं आया है। लेकिन इस बीच टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने बताया है कि, टी20 वर्ल्ड कप में धोनी (Dhoni) की वापसी कराना चाहते हैं।

Advertisment
Advertisment

Rohit Sharma ने धोनी की वापसी को लेकर क्या कहा?

'उन्हें राज़ी कर..' टी20 वर्ल्ड कप के लिए धोनी करेंगे संन्यास से वापसी! कप्तान रोहित शर्मा ने फैंस को दी बड़ी खुशखबरी 2

बता दें कि, आईपीएल 2024 में टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) काफी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। जिसके चलते सभी फैंस का मानना है कि, धोनी को टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल करना चाहिए।

जिसके बाद जब ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा से धोनी की वापसी को लेकर पूछा तब रोहित ने जवाब देते हुए कहा कि “वर्ल्ड कप के लिए एमएस धोनी को मनाना मुश्किल होगा! रोहित शर्मा के इस जवाब से मालूम होता है कि, कप्तान भी चाहते हैं कि, धोनी दोबारा टीम इंडिया में वापसी करें।

Advertisment
Advertisment

धोनी कर सकते हैं संन्यास से वापसी

भारतीय टीम के महान विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने आईपीएल 2024 में 2 बेहतरीन पारियां खेली हैं। जिसके बाद धोनी के टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेलने के आसार बढ़ गए हैं। बता दें कि, 42 वर्षीय धोनी टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए अपना संन्यास वापस ले सकते हैं।

क्योंकि, ऐसा माना जा रहा है कि, धोनी के शानदार फॉर्म को देखते हुए बीसीसीआई और टीम मैनजमेंट धोनी से आग्रह कर सकती है कि, वह दोबारा टीम इंडिया के लिए खेले और टीम को चैंपियन बनाए हैं।

आईपीएल 2024 में धोनी का प्रदर्शन

बात करें अगर, आईपीएल 2024 में चन्नेई सुपर किंग्स टीम की तो धोनी इस सीजन टीम की कप्तानी नहीं कर रहे हैं और उन्होंने कप्तानी युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी है। जिसके चलते धोनी इस सीजन केवल विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर ही खेल रहे हैं।

धोनी आईपीएल 2024 में अबतक 3 पारियों में बल्लेबाजी कर चुकें हैं। जिसमें उन्होंने 236 की स्ट्राइक रेट से 59 रन बनाए हैं। धोनी ने दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में मात्र 16 गेंद में ही 37 रनों की पारी खेली थी। वहीं, मुंबई इंडियंस के खिलाफ धोनी ने मात्र 4 गेंद में लगातार 3 छक्के जड़े थे और उन्होंने नाबाद 20 रनों की पारी खेली थी।

Also Read: विराट अगर खेले टी20 वर्ल्ड कप, तो इस 22 साल के खिलाड़ी का करियर हो जाएगा खत्म, दुबारा नहीं पहन पाएगा टीम इंडिया की जर्सी