WWE Draft 2024: Raw और SmackDown के द्वारा चयन किए गए सुपरस्टार्स की संपूर्ण लिस्ट, कौन-से ब्रांड में गए Roman Reigns 1

Draft: WWE Draft की शुरुआत SmackDown से हुई थी और Raw में सफलतापूर्वक समाप्त हो चुकी हैं। यह इवेंट दो नाईट्स में आयोजित किया गया था, जिसमें NXT के सुपरस्टार्स भी शामिल थे। कुल मिलाकर दोनों ही ब्रांड्स ने तगड़े सुपरस्टार्स की पिक करके मजबूत कर लिया हैं जोकि आगामी एपिसोड में दर्शकों का भरपूर अंदाज में मनोरंजन करते हुए दिखाई देंगे।

आपको बता दें कि WWE Draft की शुरुआत SmackDown से हुई थी, जिसमें 4 राउंड्स देखने को मिले थे और कुल 16 सुपरस्टार्स को पिक्स किया गया था। वहीं, Raw में 6 राउंड्स देखने को मिलें, जिसमें 30 से ज्यादा सुपरस्टार्स को पिक्स किया गया। इसमें NXT के रेसलर्स भी शामिल हैं। इस आर्टिकल में हम WWE Draft में चुने गए सभी सुपरस्टार्स की लिस्ट को लेकर जानकारी देने वाले हैं।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़े: WWE Raw, 29 अप्रैल 2024 रिजल्ट्स: पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन ने वापसी करते हुए फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज, बेटे ने पिता को दी धमकी और नए सितारों को रॉ एवं स्मैकडाउन में मिली जगह

WWE Draft 2024: SmackDown के द्वारा चुने गए सभी सुपरस्टार्स की लिस्ट

 

  1. बियांका ब्लेयर
  2. कर्मेलो हेज
  3. रैंडी ऑर्टन
  4. नाया जैक्स
  5. एलए नाइट
  6. ब्लडलाइन (सोलो सिकोआ, पॉल हेमन और टामा टोंगा)
  7. एजे स्टाइल्स
  8. एंड्राडे
  9. चेड कारगिल
  10. केविन ओवंस
  11. द प्राइड (बॉबी लैश्ले, बी-फैब और स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स)
  12. टिफ़िनि स्ट्रैटन
  13. लिगाड़ो डेल फैंटासमा (सैंटोस एस्कोबार, एंजल, बेर्टो और इलेक्ट्रा लोपेज)
  14. शिंसके नाकामुरा
  15. नेओमी
  16. चेल्सी ग्रीन
  17. पाइपर निवेन
  18. प्रिटी डेडली
  19. कैंडीस लेरे
  20. इंडि हार्टवेल
  21. DIY (टॉमैसो सिएम्पा और जॉनी गार्गानो)
  22. ब्लेयर डेवनपोर्ट

WWE SmackDown से ही जुड़े रहेंगे रोमन रेंस

WWE Draft 2024 की Night 1 की शुरुआत में रोमन रेंस के मैनेजेर पॉल हेमन ने खुलासा किया था कि रोमन रेंस ड्राफ्ट में हिस्सा नहीं लेंगे। इसका अर्थ है कि रोमन रेंस ब्लू ब्रांड के साथ जुड़े रहेंगे। इसकी पुष्टि खुद ट्राइबल चीफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी को अपलोड करते हुए किया था। इस वक्त बिग डॉग नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। रिपोर्ट्स में खुलासा किया गया है कि वो समरस्लैम 2024 से पहले वापसी कर सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

WWE Draft 2024: Raw के द्वारा चुने गए सभी सुपरस्टार्स की लिस्ट

  1. जे उसे
  2. सैथ रॉलिंस
  3. ब्रॉन ब्रेकर
  4. लिव मॉर्गन
  5. रिकोशै
  6. शेमस
  7. अल्फ़ा अकादमी
  8. कियाना जेक्स
  9. गुंथर
  10. लुडविंग काइजर
  11. डैमेज कंट्रोल ()
  12. सीएम पंक
  13. ब्रॉन स्ट्रोमैन
  14. LWO (रे मिस्टीरियो, जेलिना वेगा, ड्रैगन ली, क्रूज डेल टोरो, जोएक्विन वाइल्ड और कर्लीटो)
  15. ड्रू मैकइंटायर
  16. जजमेंट डे (फिन बैलर, डोमिनिक मिस्टीरियो और जेडी मैकडॉनघ)
  17. इल्या ड्रैगूनोव
  18. न्यू डे (जेवियर वुड्स और कोफ़ी किंग्स्टन)
  19. लायरा वैल्किरिया
  20. फाइनल टेस्टामेंट (कैरियर क्रॉस, स्कार्लेट, AOP और पॉल एलरिंग)
  21. ब्रॉन्सन रीड

यह भी पढ़े: WWE Backlash 2024 का मैचकार्ड: Cody Rhodes के सामने होने वाली हैं सबसे मुश्किल चुनौती, भारत में कब, कहां और किस दिन तूफानी एक्शन का आनंद लेंगे?