Rohit Sharma
Rohit Sharma

IPL की सबसे सफलतम टीमों में से एक मुंबई इंडियंस (Mumabi Indians) के ड्रेसिंग रूम में इस वक्त कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है और टीम पूरी तरह से टूटकर बिखर चुकी है। कहा जा रहा है कि, मुंबई इंडियंस की टीम में अब गुटबाजी चल रही है और सभी खिलाड़ी हार्दिक पंड्या और रोहित शर्मा के गुट में शामिल हो गए हैं।

टीम के अंदर मचे हुए इस कलह से मैनेजमेंट को कोई फ़र्क नहीं पड़ रहा है और सब अपनी धुन में मस्त नजर आ रहे हैं। हाल ही में मैनेजमेंट के उन लोगों के बारे में पता चला जिन्होंने मुंबई इंडियंस (Mumabi Indians) के ड्रेसिंग रूम को युद्ध का मैदान बना दिया है।

Advertisment
Advertisment

इस वजह से बढ़ रही है रोहित-हार्दिक में लड़ाई

Rohit Sharma
Rohit Sharma

मौजूदा समय में मुंबई इंडियंस (Mumabi Indians) के ड्रेसिंग रूम में लड़ाई का मुख्य कारण हार्दिक पंड्या का कप्तान बनना है। दरअसल बात यह है कि, आईपीएल 2023 तक मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के हाथों में थी और कहा जा रहा था कि, आगामी कई सत्रों तक रोहित शर्मा ही बतौर कप्तान नजर आने वाले हैं। मगर आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले ही मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट ने यह ऐलान कर दिया कि, आईपीएल 2024 से हार्दिक पंड्या टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।

बहुत ही शानदार रहा है रोहित शर्मा का करियर

अगर बात करें मुंबई इंडियंस (Mumabi Indians) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के कप्तानी करियर की तो इन्होंने मुंबई इंडियंस की कप्तानी साल 2013 के मध्य आईपीएल में संभाली थी और इसके बाद ये लगातार टीम के साथ जुड़े रहे। बतौर कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं और इन्होंने अपनी कप्तानी में 5 मर्तबा आईपीएल ट्रॉफी जीती है।

हालांकि, क्रिकेट एक्सपर्ट्स की मानें तो रोहित शर्मा को अगर कप्तानी के पद से हटाना ही था तो कम से कम उन्हें एक सीजन और बतौर कप्तान मौका दिया जाना था। लेकिन तत्काल प्रभाव से इन्हें कप्तानी के पद से हटाने के फैसले से इनका अपमान हुआ है।

इन दो लोगो की वजह से बिगड़े हैं हालात

नीता अंबानी

देश की सबसे अमीर महिलाओं में से एक नीता अंबानी मुंबई इंडियंस (Mumabi Indians) की टीम की मालिकन हैं और ये हर एक मौके पर टीम को सपोर्ट करते हुए दिखाई देती हैं। लेकिन जब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तान के पद से हटाया गया तो इनके द्वारा रोहित शर्मा को लेकर किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी गई। एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर नीता अंबानी हार्दिक पंड्या और रोहित शर्मा के बीच बढ़ते हुए विवाद को सुलझाने की कोशिश करती तो आज ड्रेसिंग रूम का माहौल बेहतर होता।

Advertisment
Advertisment

मार्क बाउचर

मुंबई इंडियंस (Mumabi Indians) के कोच मार्क बाउचर ने भी सोशल मीडिया पर बयानबाजी करते हुए इन दोनों के बीच मामले को बढ़ाने की खूब कोशिश की है। बीते दिनों एक पॉडकास्ट के जरिए इसने बोला था कि, रोहित शर्मा को एक प्लान के तहत टीम से बाहर किया गया है और इसमें सभी की सहमति थी।

मार्क बाउचर के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की पत्नी रीतिका सजदेह ने भी टिप्पणी की थी। अगर मार्क बाउचर चाहते तो आज मुंबई इंडियंस की टीम बिखने की बजाय और अधिक मजबूत हो चुकी होती।

इसे भी पढ़ें – ये हैं वो 3 कारण, जिनके चलते सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर शेयर की दिल टूटने वाली इमोजी

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...